Bharat Vandan News
Image default
साहित्य

जीएनआईओटी एमबीए संस्थान में ‘हिंदी दिवस’ पर काव्य पाठ प्रतियोगिता आयोजित”*

*”जीएनआईओटी एमबीए संस्थान में ‘हिंदी दिवस’ पर काव्य पाठ प्रतियोगिता आयोजित”*

ग्रेटर नोएडा नॉलिज पार्क -2 स्थित जीएनआईओटी एमबीए संस्थान में हिंदी दिवस के अवसर पर, सामाजिक एवं सांस्कृतिक क्लब के तत्वावधान में *कविता पाठ प्रतियोगिता* एवं नुक्कड नाटक का आयोजन किया गया जिसमें छात्रों ने स्वयं एवं प्रसिद्ध कवियों द्वारा रचित कविताओं की प्रस्तुति देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समारोह में विद्यार्थियों द्वारा *”हिंदी बनाम अंग्रेजी भाषा”* विषय पर एक नुक्कड नाटक की स्क्रिप्ट दी गई यह नाटक सामाजिक संदेश के साथ साथ मनोरंजन और व्यंग्य से भरपूर रहा! सेमिनार हॉल प्रतिभागियों द्वारा सुंदर काव्यात्मक शैली में अपने विचारों को व्यक्त करने से मंत्रमुग्ध हो गया। ऐसे आयोजन छात्रों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, रचनात्मकता, आत्म-अभिव्यक्ति और हिंदी भाषा के साथ गहरे जुड़ाव को प्रोत्साहित करते हैं। इस प्रतियोगिता ने न केवल भाषाई विरासत का जश्न मनाया, बल्कि छात्रों को अपने साहित्यिक और वाक्पटुता कौशल को निखारने का मंच भी प्रदान किया, जिससे उनमें गर्व और आत्मविश्वास की भावना उत्पन्न हुई।

कविता पाठ प्रतियोगिता में बीबीए के *शिवम कुमार* ने प्रथम स्थान, एमबीए के *नवनीत साही* ने दूसरा स्थान तथा एमबीए (इंटीग्रेटिड) की *याचिका* ने तृतीय स्थान प्राप्त किया! सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया!

संस्थान के निदेशक *डा. अंशुल शर्मा* ने बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ उनके व्यक्तित्व का समग्र विकास करना और हमारी समृद्ध साहित्यिक विरासत से उन्हें जोड़ना था। उन्होंने कहा कि हिंदी के प्रति सम्मान बनाए रखने के लिए इसे रोजमर्रा के जीवन में अधिक से अधिक इस्तेमाल करना जरूरी है!

इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक डा. शक्ति शुक्ला, मिस स्तुति गौतम, मि. प्रखर राज, संस्थान के डीन, विभागाध्यक्ष सहित अन्य शिक्षकगण मौजूद रहे!

Related posts

चौधरी जतन सुखबीर प्रधान शिक्षा समिति ने क्षेत्र की प्रतिभाओं किया सम्मानित

admin

गौतमबुद्धनगर की “मानस अवलोकन संस्था (कलुपुरा)” ने मनायी गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती।

admin

१४ सितंबर को, हिंदी दिवस के अवसर क्षत्रिय सांस्कृतिक मंच, नोएडा द्वारा ए-१७ सैक्टर ३५नोएडा पर एक गोष्ठी का आयोजन

admin