*जीबीयू के वास्तुकला एवं क्षेत्रीय योजना विभाग के विद्यार्थियों ने बुद्ध रिलिक्स, पिथौरागढ़ और राष्ट्रीय संग्रहालय, दिल्ली का किया शैक्षणिक यात्रा*
15 सितंबर 2026: गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा के वास्तुकला एवं क्षेत्रीय योजना विभाग के बी.आर्क और बी.डेस के द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के छात्रों ने आज पिथौरागढ़ के ‘बुद्ध रिलिक्स’ और राष्ट्रीय संग्रहालय, नई दिल्ली की सफल शैक्षणिक यात्रा पूरी की।इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य छात्रों को संग्रहालय डिज़ाइन के मापदंडों और संग्रहालय के इंटीरियर डिज़ाइन की व्यावहारिक समझ प्रदान करना था। छात्रों ने प्रदर्शनी-स्थान की वास्तु-रचना, प्रकाश-योजना, प्रदर्शन-तकनीक, दर्शक-प्रवाह और आंतरिक सज्जा के पहलुओं का गहन अध्ययन किया।15 सितंबर 2026 को आयोजित इस यात्रा में द्वितीय और तृतीय वर्ष के छात्र शामिल हुए, जिनका नेतृत्व डॉ. वरुणा सेमवाल और आर्किटेक्ट माधुरी अग्रवाल ने किया। छात्रों ने पिथौरागढ़ में बौद्ध अवशेषों का अवलोकन किया और बाद में राष्ट्रीय संग्रहालय की विविध दीर्घाओं का भ्रमण किया। इस यात्रा के सफल आयोजन में छात्र धवल जैन और समीर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। दोनों छात्रों ने समूह प्रबंधन, समय-सारिणी का पालन, और सभी व्यवस्थाओं के समन्वय में सक्रिय योगदान दिया, जिससे पूरी यात्रा सुचारू रूप से संपन्न हुई| छात्रों ने संग्रहालय इंटीरियर के मापदंडों, प्रदर्शनी लेआउट, प्रकाश-व्यवस्था और धरोहर संरक्षण तकनीकों का गहन अध्ययन किया।आर्किटेक्ट माधुरी अग्रवाल और डॉ. सेमवाल ने कहा कि ऐसे भ्रमण छात्रों को सैद्धांतिक ज्ञान को व्यावहारिक संदर्भ में देखने का अवसर देते हैं।
यह शैक्षणिक यात्रा विभाग की व्यावहारिक शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

