Bharat Vandan News
Image default
Uncategorized

भारत राष्ट्रीय सेवक संघ राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रोफेसर विनोद नागर ने प्रदेश अध्यक्ष का किया ।

भारत राष्ट्रीय सेवक संघ राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रोफेसर विनोद नागर ने प्रदेश अध्यक्ष का किया ।

बुलंदशहर, 12 फरवरी (बुधवार) – भारत राष्ट्रीय सेवक संघ के तत्वाधान में आज संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती के शुभ अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम हर्षोल्लाऐलानस एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया, जिसमें विभिन्न जनपदों एवं प्रदेशों से हजारों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

इस पावन अवसर पर जनपद बुलंदशहर के प्रतिष्ठित समाजसेवी ठाकुर विक्रम सिंह को प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर नियुक्त किया गया । वही विक्रम सिंह ने कहा भारत राष्ट्रीय सेवक संघ ने जो हमें जिम्मेदारी दी है। उसे हम बखूबी निभाएंगे और पूरे देश भर में पार्टी के विस्तार में मदद करेंगे ।सोलंकी द्वारा भारत राष्ट्रीय सेवक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रोफेसर विनोद नागर जी को विशेष रूप से 820 ग्राम (82 तोले) चांदी का मुकुट भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही, फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया गया। उपस्थित जनसमूह ने तालियों की गड़गड़ाहट और जयघोष के साथ इस ऐतिहासिक क्षण को यादगार बना दिया।

कार्यक्रम में जनपद अमरोहा, बिजनौर, संभल, मुरादाबाद, बुलंदशहर, गौतम बुद्ध नगर, दिल्ली प्रदेश एवं हरियाणा प्रदेश से हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने संत रविदास जी के उपदेशों को आत्मसात करने और समाज में समरसता, भाईचारा तथा सेवा भाव को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों ने अपने विचार व्यक्त किए और संत रविदास जी के आध्यात्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक योगदान पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि संत रविदास जी ने अपने जीवन में समानता, सद्भाव और निष्कलंक भक्ति का संदेश दिया, जो आज भी समाज के लिए प्रासंगिक है।

कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया और सभी उपस्थित जनों ने संत रविदास जी के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित किए। समापन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने सभी कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया और सभी को एकता एवं सद्भाव के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।

यह आयोजन न केवल भारत राष्ट्रीय सेवक संघ को मजबूती देगा पूरे भारतवर्ष में पार्टी की रूपरेखा को तय करेगा और एक सशक्त माध्यम बना, बल्कि सामाजिक सौहार्द और एकता की मिसाल भी प्रस्तुत की।

Related posts

Government not doing enough to prevent left-handed pupils being left behind

admin

11 में मई को नोएडा के अंदर होने वाली भव्य महाराणा प्रताप जी की जयंती के उपलक्ष में आज नोएडा व आसपास के सभी गणमान्य व्यक्तियों के साथ सामूहिक चर्चा की की आने वाले प्रोग्राम को कैसे सफल

admin

जी एल बजाज में रोटरैक्ट स्थापना समारोह एवं रक्तदान शिविर का आयोजन ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेशGL – जीएल बजाज एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस ने परिसर में रोटरैक्ट क्लब का स्थापना समारोह एवं रक्तदान शिविर आयोजित

admin