Bharat Vandan News
Image default
शिक्षा

“नवाचार और निवेश: वित्तीय भविष्य का निर्माण” स्थान: जीएल. बजाज इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च ग्रेटर नोएडा: जीएल. बजाज इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च में आयोजित वित्त शिखर सम्मेलन 2025

वित्त शिखर सम्मेलन 2025
विषय: “नवाचार और निवेश: वित्तीय भविष्य का निर्माण”
स्थान: जीएल. बजाज इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च
ग्रेटर नोएडा: जीएल. बजाज इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च में आयोजित वित्त शिखर सम्मेलन 2025, एक अत्यंत प्रतिष्ठित आयोजन रहा, जिसका उद्देश्य नवाचार, स्वचालन और सतत निवेश के माध्यम से वित्तीय दुनिया में हो रहे तीव्र बदलावों पर विचार-विमर्श को बढ़ावा देना था। इस सम्मेलन ने उद्योग जगत के विशेषज्ञों, शिक्षाविदों और छात्रों को एक साझा मंच पर लाकर भविष्य के वित्तीय परिदृश्य को आकार देने की दिशा में प्रेरित किया।
कार्यक्रम की शुरुआत जीएल. बजाज इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च की निदेशक, डॉ. सपना राकेश के स्वागत भाषण से हुई, जिसमें उन्होंने वित्तीय क्षेत्र में हो रहे तकनीकी बदलावों को समझने और उनसे तालमेल बिठाने की आवश्यकता पर बल दिया।
कार्यक्रम में श्री सिद्धेश्वर भल्ला, एसोसिएट पार्टनर, केपीएमजी और श्री विपुल मेहता (संस्थापक, एएम फाइनेंशियल ने “भारत तेज़ी से बदल रहा है” विषय पर प्रमुख विचार साझा किए। चर्चा का विषय बदलती कार्य संस्कृति, भविष्य का बैंकिंग, वित्त और AI बनाम मानव बुद्धिमत्ता रहा । पैनल चर्चा का संचालन डॉ. आनंद कुमार राय ने किया, जिसमें उद्योग के प्रमुख विशेषज्ञों श्री हर्षवर्धन सिंह, डायरेक्टर, डेलॉयट, सीए साहिल अग्रवाल,मैनेजर, बेन एंड कंपनी, श्री मनीष भंडारी, एसोसिएट डायरेक्टर, अर्नस्ट और यंग, श्री हरीश गोयल , डायरेक्टर, ई-वैल्यूसर्व, श्री पंकज ढींगरा, सह-संस्थापक, फिंट्राम ग्लोबल ने भाग लिया
दूसरे सत्र में हुए प्रतियोगिताओं में छात्रों ने सक्रिय भागीदारी दिखाई, जिसमें उनकी शैक्षणिक गहराई और रचनात्मक दृष्टिकोण उभर कर सामने आया। शोध पत्र प्रस्तुति के विजेता ऋतिक जैन, प्रथम उपविजेता पूजा द्वितीय उपविजेता वैभव प्रताप सिंह रहे ।
🔹 पोर्टफोलियो प्रस्तुति के संयुक्त विजेता अर्पण आदित्य घोष एवं नेहा मल्ह, प्रथम उपविजेता रोहित कुमार, द्वितीय उपविजेता जशन मल्होत्रा, पोस्टर प्रतियोगिता के विजेता रिया सिंह, प्रथम उपविजेता अर्पित श्रीवास्तव और द्वितीय उपविजेता सचिन साहू रहे।
इन प्रस्तुतियों का मूल्यांकन वरिष्ठ विशेषज्ञों की एक जूरी द्वारा किया गया, जिनमें श्री गोविंद शर्मा, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, तारा कैपिटल, श्री अनुराग शागरी हेड पोर्टफोलियो मैनेजर, बुल्स आई इन्वेस्टमेंट और श्री रमन खुंगर एसोसिएट डायरेक्टर, अर्नस्ट और यंग सम्मिलित थे। वित्त शिखर सम्मेलन 2025 न केवल ज्ञानवर्धक रहा, बल्कि यह छात्रों को एक ऐसे भविष्य के लिए तैयार करने वाला मंच भी बना जहाँ तकनीक और मानव बुद्धिमत्ता मिलकर वित्तीय नवाचार को दिशा देंगे। यह आयोजन छात्रों को प्रेरित करता है कि वे नवाचार को अपनाएँ, सतत विकास की सोच रखें और तकनीकी क्रांति के इस युग में अग्रणी भूमिका निभाएं।

Related posts

जीएल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा ने स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन (SIH) 2025 – हार्डवेयर एडिशन का भव्य फिनाले 12 दिसंबर 2025 को सफलतापूर्वक समापन

admin

गलगोटियास विश्वविद्यालय में ‘स्टार्टअप कम्युनिटी’ लॉन्च: उद्यमशीलता के क्षेत्र में एक नई पहल।

admin

6 दिसंबर 2025 को आयोजितPress Conference Smart India Hackathon 2025 GLBajaj Institute of technology and Management सफलतापूर्वक आयोजित

admin