Bharat Vandan News
Image default
Uncategorized

ग्रेनो प्राधिकरण ने अवैध यूनिपोल को हटाये ————————- ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अवैध यूनिपोल लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की

प्रेस विज्ञप्ति-ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण-22–मई–2025
—————————-
ग्रेनो प्राधिकरण ने अवैध यूनिपोल को हटाये
————————-
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अवैध यूनिपोल लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है। प्राधिकरण के अर्बन सर्विस विभाग ने बृहस्पतिवार को तीन अवैध यूनिपोल को हटाए हैं। इनमें से दो यूनिपोल ग्रेटर नोएडा वेस्ट के इटैड़ा पेट्रोल पंप के पास लगे थे और एक यूनिपोल शाहबेरी में लगा था। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक मनोज सचान ने बताया कि एसीईओ प्रेरणा सिंह ने अवैध यूनिपोल लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। बृहस्पतिवार को तीन अवैध यूनिपोल को हटाते हुए जब्त कर लिए गए हैं। उन्होंने कहा है कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
————-

Related posts

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व की अध्यक्षता में आईजीआरएस पोर्टल की समीक्षा बैठक संपन्न*

admin

Comment: Universities must embrace accountability or lose public confidence

admin

1 in 10 Scottish children at end of primary school do enough exercise

admin