Bharat Vandan News
शिक्षा

*”GNIOT MBA संस्थान मे ‘उद्यम मंथन आइडियाथॉन’ विषय पर प्रतियोगिता का आयोजन

*”GNIOT MBA संस्थान मे ‘उद्यम मंथन आइडियाथॉन’ विषय पर प्रतियोगिता का आयोजन”*

नालिज पार्क 2 स्थित जीएनआईओटी एमबीए संस्थान में उद्यम मंथन आइडियाथॉन विषय पर IIC के सहयोग से एक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया! कार्यक्रम का उद्घाटन बेनेट विश्वविधालय की *प्रोफेसर डा. अजीता श्रीवास्तव* तथा संस्थान के निदेशक *डा. अंशुल शर्मा* ने किया!
कार्यक्रम की शुरुआत में बेनेट विश्वविधालय की प्रोफेसर डा. अजीता श्रीवास्तव द्वारा उद्यमशीलता की मानसिकता विषय पर एक ज्ञानवर्धक गेस्ट लेक्चर दिया गया तथा उसके बाद 25 से अधिक कॉलेजों की लगभग 80 टीमों और 300 से अधिक छात्रों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया जिन्होंने थीम (विचारों को प्रज्वलित करें और परिवर्तन को प्रेरित करें) के तहत विचार-मंथन सत्र तथा अपने अभिनव विचारों को प्रदर्शित किया। शीर्ष तीन टीमों को रोमांचक नकद पुरस्कार दिए गए! गलगोटियास संस्थान के सार्थक गोयल और टीम ने प्रथम पुरस्कार जीता, जीएल बजाज संस्थान की अंशिका मित्तल और टीम ने दूसरा पुरस्कार जीता, और तीसरा पुरस्कार जीएनआईओटी एमबीए संस्थान के अविरल मिश्रा और टीम को मिला। इस कार्यक्रम ने नवाचार और उद्यमशीलता की सोच को बढ़ावा देने के लिए एक जीवंत मंच के रूप में कार्य किया।

जीएनआईओटी एमबीए संस्थान के निदेशक डा. अंशुल शर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से सामाजिक प्रभाव वाले नवाचारों और समाधानों को गति देने के लिए उद्योग एवं शोध संस्थानों के बीच भागीदारी के एक मंच तैयार होता है! उन्होंने यह भी कहा कि यह मंच उद्योग जगत एवं शोध संस्थानों के बीच भागीदारी को बढ़ाने में मददगार साबित होगा तथा नवोन्मेषी विचारों, अन्वेषक मस्तिष्क और सतत विकास लक्ष्यों को हासिल करने के लिए सार्वजनिक, निजी एवं अकादमिक जगत के बीच तालमेल बिठाने का काम करेगा।

इस अवसर पर संस्थान के डीन, विभागाध्यक्ष, कार्यक्रम संचालक श्री आर.के. तौमर तथा डा० नक्षत्रेष कौशिक सहित शिक्षक और विधार्थी उपस्थित थे!

Related posts

ग्रेटर नोएडा के जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज में इंस्टीट्यूशंस इनोवेशन काउंसिल (आईआईसी) ने बिल्ड भारत एक्सपो-2025 के लिए छात्रों और शिक्षकों के लिए एक यात्रा का आयोजन किया

admin

गलगोटियास यूनिवर्सिटी ने आईआईटी कानपुर और आईईईई यूपी सेक्शन के सहयोग से आईईईई ऑल इंडिया कंप्यूटर सोसाइटी स्टूडेंट और यंग प्रोफेशनल कांग्रेस (एआईसीएसएसवाईसी) 2024 का आयोजन किया

admin

*”जीएनआईओटी एमबीए संस्थान के विद्यार्थियों ने किया इंडिया गेट एवं राष्ट्रीय युद्ध स्मारक का दौरा

admin