Bharat Vandan News
Image default
शिक्षा

जीएनआईओटी एमबीए संस्थान में मनाया गया योग दिवस”*

*”जीएनआईओटी एमबीए संस्थान में मनाया गया योग दिवस”*

नॉलिज पार्क 2 स्थित जीएनआईओटी एमबीए संस्थान में अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ संस्थान के निदेशक डा. अंशुल शर्मा ने किया। सबसे पहले योगा ट्रेनर ने योग के महत्व को बताते हुए कहा कि जीवन में प्रसन्न रहने के लिए स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन का होना आवश्यक है जिसमे योग सदैव सहायक रहा है। प्राचीन समय से योग हमारे जीवन को स्वस्थ बनाने का हिस्सा रहा है। इसके बाद योग प्रशिक्षक ने संस्थान के शिक्षकों और स्टॉफ को प्राणायाम, सुखासन वक्रासन, अनुलोम विलोम, भ्रामरी तथा सूर्य नमस्कार जैसे योगों का अभ्यास कराया।

संस्थान के निदेशक *डा. अंशुल शर्मा* ने कहा कि योग के द्वारा हम अनेक बीमारियों का निदान कर अपने तन व मन को स्वस्थ रख सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि योग से न केवल शरीर बल्कि चित्त और सोच भी स्वस्थ होती है।

संस्थान के अध्यक्ष *डा. राजेश कुमार गुप्ता* तथा उपाध्यक्ष *श्री गौरव गुप्ता* जी ने कहा कि योग से होने वाले लाभों को देखकर अन्य देशों के लोग भी इसे अपना रहे है इसलिए हमे योग को जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए!

इस अवसर पर संस्थान के डीन, विभागाध्यक्ष, कार्यक्रम संयोजक डा. पल्लवी सिंह सहित सभी शिक्षक एवं स्टॉफ उपस्थित रहे!

Related posts

गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के जनसंचार एवं मीडिया अध्ययन विभाग में देवर्षि नारद जयंती एवं विश्व पत्रकारिता दिवस पर विशेष व्याख्यान का आयोजित

admin

व्यक्ति, समाज, प्रकृति और परमेश्वर की समग्र एकात्मकता को पंडित दीन दयाल उपाध्याय ने एकात्म मानववाद के रूप में स्थापित किया है : डॉ. महेश चंद्र शर्मा

admin

गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में 27 अप्रैल 2026 को आईसीएसएसआर प्रायोजित दो-दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन “द नेक्सस इम्पेरेटिव: एनवायरनमेंट, पब्लिक हेल्थ एंड पॉलिसी फॉर अ सस्टेनेबल फ्यूचर” (EHP Nexus 2026) का सफल उद्घाटन

admin