Bharat Vandan News
Image default
प्रशासनिक

यूपीसिडको की निर्माण परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक शक्ति सदन गेस्ट हाउस, सेक्टर 38, नोएडा में सम्पन्न*

*यूपीसिडको की निर्माण परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक शक्ति सदन गेस्ट हाउस, सेक्टर 38, नोएडा में सम्पन्न*

*यूपीसिडको माननीय अध्यक्ष/दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री वाईपी सिंह ने समीक्षा बैठक करते हुए दिए दिशा-निर्देश*

*माननीय अध्यक्ष ने दिए परियोजनाओं को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश*

*सर्वोदय विद्यालय और उप निबंधन कार्यालय निर्माण कार्यों की होगी सतत निगरानी*

*कस्तूरबा विद्यालयों में छात्रावास निर्माण का कार्य शीघ्र होगा प्रारंभ*

*गौतम बुद्ध नगर 07 जून, 2025*

उत्तर प्रदेश स्टेट कंस्ट्रक्शन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (यूपीसिडको) द्वारा जनपद गौतम बुद्ध नगर के तहसील जेवर स्थित ग्राम देयोरार में समाज कल्याण विभाग के नवीन जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय एवं स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग के उप निबंधन एवं सहायक महानिरीक्षक निबंधन कार्यालय का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इन्हीं महत्वपूर्ण परियोजनाओं की समीक्षा हेतु यूपीसिडको के माननीय अध्यक्ष/दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री वाईपी सिंह की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय बैठक का आयोजन शक्ति सदन गेस्ट हाउस, सेक्टर 38, नोएडा में किया गया।
बैठक में यूपीसिडको, समाज कल्याण विभाग तथा स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। यूपीसिडको के अधिकारियों द्वारा दोनों निर्माण परियोजनाओं की वर्तमान प्रगति की बिंदुवार जानकारी प्रस्तुत की गई। समीक्षा के उपरांत माननीय अध्यक्ष श्री वाईपी सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिए कि ये दोनों परियोजनाएं जनपद की प्रमुख और जनहित से जुड़ी हुई हैं। इनके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन से क्षेत्रवासियों को व्यापक लाभ प्राप्त होगा।
उन्होंने कहा कि कार्यों की गति को सुनिश्चित करते हुए निर्माण की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। यदि किसी प्रकार की बजट संबंधी बाधा उत्पन्न होती है, तो सम्बन्धित विभाग शासन को तत्काल सूचना उपलब्ध कराये। उन्होंने आश्वासन दिया कि बजट की समस्या होने पर शासन स्तर से शीघ्र समाधान सुनिश्चित कराया जाएगा।
माननीय अध्यक्ष ने यह भी निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी परियोजनाओं की गंभीरता को समझते हुए, मानकों के अनुरूप कार्यों को पूर्ण करें। इसके साथ ही, समाज कल्याण विभाग व स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग के अधिकारियों को अपने-अपने विभाग की परियोजना की सतत निगरानी करने के निर्देश दिए गए, ताकि कार्य निर्धारित समय में पूर्ण हो सके।
बैठक में माननीय अध्यक्ष ने बताया कि कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, दनकौर, दादरी एवं जेवर में छात्रावास निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा। इसका उद्देश्य छात्र-छात्राओं को निजी विद्यालयों के समकक्ष सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना है, जिससे शिक्षा के क्षेत्र में समानता सुनिश्चित की जा सके।
इस अवसर पर एआईजी-II बृजेश, कार्यकारी अभियंता यूपीसिडको संजय गंगवार, समाज कल्याण विभाग के वरिष्ठ सहायक हिमांशु, यूपीसिडको के जूनियर इंजीनियर रोहित पाण्डेय सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
सौजन्य से सूचना विभाग गौतम बुद्ध नगर।

Related posts

मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन मनोज कुमार सिंह ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जेवर का किया निरीक्षण*

admin

हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट-2026 के मेधावी विद्यार्थियों हेतु प्रदेश एवं जनपद स्तरीय सम्मान समारोह संपन्न*

admin

Minda Corporation Limited would set up a project of Wiring Harness including clusters, sensors and connectors

admin