Bharat Vandan News
Image default
राजनीतिक

*थाना सेक्टर-126 नोएडा पुलिस द्वारा अवैध रूप से निवास कर रहे बांग्लादेशी नागरिक को किया गया गिरफ्तार।*

*थाना सेक्टर-126 नोएडा पुलिस द्वारा अवैध रूप से निवास कर रहे बांग्लादेशी नागरिक को किया गया गिरफ्तार।*

*कार्यवाही का विवरण-*

दिनांक 15.06.2025 को थाना सेक्टर-126 पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना की सहायता से अवैध रूप से भारत देश में निवास कर रहे बांग्लादेशी नागरिक/ अभियुक्त आसिफ शेख पुत्र अब्दुल रोब शेख को ग्राम बख्तावरपुर सेक्टर-127 नोएडा से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से 02 मोबाइल फोन, विभिन्न पते के 02 आधार कार्ड, 01 पैन कार्ड, 01 ड्राइविंग लाइसेंस, 01 पासपोर्ट (छायाप्रति – भारतीय) व 01 बांग्लादेशी जन्म प्रमाण-पत्र बरामद किया गया है।

*पूछताछ का विवरण-*

पूछताछ के दौरान ज्ञात हुआ कि अभियुक्त, बिना वैध पासपोर्ट एवं वीजा के भारत देश में अवैध रूप से निवास कर रहा था। भारत देश में रहकर उसने इन्द्रापुरम, गाजियाबाद से फर्जी भारतीय दस्तावेज तैयार करवाए जिनका प्रयोग कर वह इंदिरापुरम गाजियाबाद (उत्तरप्रदेश) एवं पुणे (महाराष्ट्र) में निवास करता रहा तथा वर्तमान में ग्राम बख्तावरपुर सेक्टर-127 नोएडा में निवास कर रहा था। अभियुक्त का भाई भी वर्ष 2018 में अवैध रूप से भारत देश में घुस आया था जिसे गाजियाबाद पुलिस द्वारा जेल भेजा गया था। अभियुक्त द्वारा अपनी बहन को भी अवैध रूप से भारत देश में लाने की योजना बनाई जा रही थी। बरामद मोबाइल फोन की जांच में पाया गया कि अभियुक्त द्वारा लगातार बांग्लादेशी मोबाइल नंबरों पर ‘Whatsapp’ व ‘IMO’ ऐप के माध्यम से संवाद किया जा रहा था जिसमें अभियुक्त द्वारा अपने पिता, बहन व अन्य रिश्तेदारों से वीडियों कॉलिंग की पुष्टि की गई।

*पंजीकृत अभियोग का विवरण-*

मु0अ0सं0- 92/2025 धारा 336(3)/340(2) बीएनएस व 14(a) विदेशी अधिनियम 1946, थाना सेक्टर-126, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।

*बरामदगी का विवरण-*

1- 02 मोबाइल फोन
2- 01 आधार कार्ड (भारतीय मूल प्रति)
3- 01 आधार कार्ड (भारतीय छायाप्रति)
4- 01 पैन कार्ड (भारतीय मूल प्रति)
5- 01 ड्राइविंग लाइसेंस (भारतीय मूल प्रति)
6- 01 पासपोर्ट (छायाप्रति – भारतीय)
7- 01 बांग्लादेशी जन्म प्रमाण-पत्र (छायाप्रति)

*मीडिया सेल*
*पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।*

Related posts

भारतीय जनता पार्टी जनपद गौतमबुद्धनगर पर संविधान गौरव अभियान संगोष्ठी (प्रबुद्ध जन )कार्यक्रम का आयोजन

admin

ज़ेवर को कल मिलेगा एक और नायाब तोहफा, 45 करोड़ रूपए के धनराशि से बनने वाले सर्वोदय विद्यालय का होगा भूमि पूजन, समाज कल्याण राज्यमंत्री श्री असीम अरुण और ज़ेवर विधायक करेंगे भूमि पूजन, विद्यालय में मिलेंगी तमाम फ्री सुविधाएं

admin

जेवर विधायक ने एनसीआर क्षेत्र, विशेषकर जनपद गौतमबुद्धनगर की वायु गुणवत्ता को लेकर चिंता जाहिर की। जेवर विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने इस संबंध में सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के चेयरमैन को एक पत्र के माध्यम से फौरन हस्तक्षेप किए जाने हेतु आग्रह किया। जेवर विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने अपने पत्र में उन सभी विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदार बनने की सलाह दी है, जिन्हें प्रदूषण की स्थिति को नियंत्रित करना था। इससे पहले जेवर विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने आज दिनांक 29 अक्टूबर 2024 को वायु प्रदूषण की रोकथाम हेतु नागरिकों को भी सहयोग करने की अपील की और कहा है कि *”प्रकृति सभी के लिए है। इसलिए सभी के सामूहिक प्रयास से बढ रहे वायु प्रदूषण को रोके जाने के उपाय करने चाहिए।”* सुलभ संदर्भ हेतु पत्र की छायाप्रति प्रेस विज्ञप्ति के साथ संलग्न है।

admin