Bharat Vandan News
Image default
दिल्ली NCR

गोरखपुर के कारमेल स्कूल की कक्षा, 08 की छात्रा कु. श्रियम प्रियदर्शिनी ने एक दिन के लिए गोरखपुर मण्डल के एडीशनल डायरेक्टर, अभियोजन का कार्यभार ग्रहण किया।

उ.प्र. सरकार द्वारा बालिकाओं और महिलाओं की सुरक्षा, उनके सम्मान और स्वावलम्बन के लिए प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्रीयोगी आदित्यनाथ के निर्देशन में चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान 5.0 अंतर्गत दिनांक 26/09/2025 को गोरखपुर के कारमेल स्कूल की कक्षा, 08 की छात्रा कु. श्रियम प्रियदर्शिनी ने एक दिन के लिए गोरखपुर मण्डल के एडीशनल डायरेक्टर, अभियोजन का कार्यभार ग्रहण किया। श्रियम प्रियदर्शी का स्वागत एडीशनल डायरेक्टर ललित मुदगल और कार्यालय के अन्य लोगों द्वारा किया गया।
ए. डी. अभियोजन के रुप में कु. श्रीयम प्रियदर्शी ने वीडीयोकान्फ्रेंसिंग के माध्यंम से गोरखपुर मण्डल के सभी जिलों के विभागीय अधिकारियों के साथ वार्ता करके अभियान की प्रगति और महिला सुरक्षा सम्बन्धी विषयों की जानकारी ली। एक दिवस की एडी अभियोजन द्वारा अभियान की सफलता के लिए अपने सुझाव दिए तथा मा. मुख्यमंत्री जी को इतने अच्छे कार्यक्रम के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related posts

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासियों ने आज “स्वर्गीय राजेश पायलट चौक” पर एकत्र होकर ग्रेटर नोएडा वेस्ट में सिटी बस सेवा शुरू करने की मांग की। यह मांग इसलिए उठाई गई क्योंकि ग्रेटर नोएडा वेस्ट में ट्रांसपोर्ट की समस्या बहुत बड़ी है और इसे नजरअंदाज किया जा रहा है।

admin

20 सितम्बर को गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में जुटेगा प्रबुद्ध समाज; ‘प्रेरणा विमर्श–2026’ का आयोजन * 1,000 से अधिक मातृशक्ति की सहभागिता के साथ ‘नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ’ से होगा आयोजन का भव्य शुभारंभ

admin

61वाँ आईएचजीएफ दिल्ली मेला – स्प्रिंग 2026 14 – 18 फरवरी 2026; इंडिया एक्सपो सेंटर, ग्रेटर नोएडा वाइब्रेंट स्प्रिंग फेयर की ऊर्जा से भरपूर शुरुआत

admin