Bharat Vandan News
Image default
दिल्ली NCR

ट्रेड शो ने रोजगार के नए द्वार खोले : राज्य सूचना आयुक्त ग्रेटर नोएडा। राज्य सूचना आयुक्त वीरेन्द्र सिंह वत्स ने रविवार को ग्रेटर नोएडा के अंतरराष्ट्रीय ट्रेड शो में विभिन्न विभागों के स्टाल देखे।

 

ट्रेड शो ने रोजगार के नए द्वार खोले : राज्य सूचना आयुक्त

ग्रेटर नोएडा। राज्य सूचना आयुक्त वीरेन्द्र सिंह वत्स ने रविवार को ग्रेटर नोएडा के अंतरराष्ट्रीय ट्रेड शो में विभिन्न विभागों के स्टाल देखे। उन्होंने कहा कि ट्रेड शो का बढ़ता आकार और जनता की बढ़ती भीड़ नई उम्मीद जगाने वाली है। ट्रेड शो में प्रदर्शित नए-नए उत्पाद रोजगार के नए द्वार खोल रहे हैं।
राज्य सूचना ने कहा कि ट्रेड शो परिसर में आने वाली अधिकतर भीड़ युवा है, जिसकी आँखों में भविष्य के सुनहरे सपने हैं और मन में आगे बढ़ने का संकल्प। विभिन्न स्टालों पर भी युवाओं की संख्या अधिक है जो यह बताती है कि युवा उद्यमी केन्द्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न रोजगार योजनाओं के बल पर सफलता की नई कहानी लिख रहे हैं।
राज्य सूचना आयुक्त ने ट्रेड शो परिसर में विशेष रूप से उत्तर प्रदेश पुलिस, पर्यटन, नमामि गंगे, ओडीओपी, नोएडा प्राधिकरण, जेसीएस हनी तथा विभिन्न कार कंपनियों के स्टालों का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि ट्रेड शो की अवधि बढ़ाई जानी चाहिए ताकि इसका फायदा ज्यादा लोगों तक पहुंच सके।

Related posts

इंडिया एक्सपोज़िशन मार्ट लिमिटेड ने पूरे किए 25 वर्ष लाभांश की घोषणा के साथ विकास के अगले चरण की रूपरेखा प्रस्तुत

admin

ऑक्सफोर्ड ग्रीन पब्लिक स्कूल की कबड्डी टीम ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाई

admin

ईपीसीएच का बड़ा विजन: भारत के हस्तशिल्प सेक्टर को ग्लोबल लेवल पर नई ऊंचाई देने की तैयारी*

admin