Bharat Vandan News
Image default
साहित्य

शिक्षाविद् पं. भगवत प्रसाद शर्मा ने श्रीरामचरितमानस के मार्मिक प्रसंगों को कविताओं के माध्यम से प्रस्तुत कर वातावरण को भक्ति रस से भर दिया।

 

श्री रामलीला कमेटी साइट-4, ग्रेटर नोएडा द्वारा विजय महोत्सव में
शिक्षाविद् पं. भगवत प्रसाद शर्मा ने श्रीरामचरितमानस के मार्मिक प्रसंगों को कविताओं के माध्यम से प्रस्तुत कर वातावरण को भक्ति रस से भर दिया।

आज के मंचन में विभीषण का रावण को समझाना, उसका लंका से निष्कासन, श्रीराम की शरणगति, सेतु निर्माण, अंगद का संदेश, मेघनाद युद्ध, लक्ष्मण पर शक्ति, हनुमान द्वारा संजीवनी लाना तथा कुम्भकर्ण वध जैसे प्रसंगों का जीवंत चित्रण हुआ।

मुख्य अतिथि विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शिक्षाविद् पं. भगवत प्रसाद शर्मा ने श्रीरामचरितमानस के मार्मिक प्रसंगों को कविताओं के माध्यम से प्रस्तुत कर वातावरण को भक्ति रस से भर दिया। विशेषकर लक्ष्मण को शक्ति लगने के बाद श्रीराम के विलाप और हनुमान द्वारा संजीवनी लाने की कथा ने भक्तों को भावविभोर कर दिया।

अध्यक्ष मनजीत सिंह, महासचिव विजेंद्र सिंह आर्य, कोषाध्यक्ष मनोज गर्ग, संयुक्त महासचिव सौरभ बंसल सहित समिति के सभी पदाधिकारियों ने बताया कि आगामी 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर “ऑपरेशन सिंदूर” तथा मेघनाद, अहिरावण व रावण वध के साथ पुतला दहन व आतिशबाजी का आयोजन होगा।

मीडिया प्रभारी विनोद कसाना ने बताया कि मेले में भोजन, झूले, सर्कस, जादू और विभिन्न स्टॉलों की आकर्षक व्यवस्था की गई है। नगरवासियों की सुरक्षा हेतु पुलिस प्रशासन ने पूरी तैयारी की है।

इस अवसर पर अध्यक्ष मनजीत सिंह धर्मपाल भाटी बिजेन्द्र सिंह आर्य मनोज गर्ग सौरभ बंसल विनोद कसाना ओमप्रकाश अग्रवाल कमल सिंग आर्य कुलदीप शर्मा मुकेश शर्मा के के शर्मा हरेन्द्र भाटी मुकुल गोयल अमित गोयल अतुल जिन्दल गिरीश जिन्दल अनुज उपाध्याय श्यामबीर भाटी श्री चन्द भाटी मनोज यादव सुभाष चन्देल गजेंद्र चौधरी अजय रामपुर सुनील प्रधान विकास भाटी दीपक भाटी राहुल नम्बरदार अतुल जैन विशाल जैन अरुण गुप्ता अंकुर गर्ग मोनू गर्ग विकास आर्य रिंकू आर्य प्रमोश मास्टर टी पी सिंह आदि सदस्य उपस्थित रहे।

भगवत प्रशाद शर्मा
मीडिया प्रभारी भाजपा
ग्रेटर नोएडा मण्डल (उ०प्र०)

Related posts

मानवता ने दम तोड़ा है, अब कश्मीरी घाटी में, लाशो के भी ढेर लगे हैं, अब कश्मीरी माटी में ! गूंज रही है चीखें डर की, मातम गहरा छाया है, भारत मां की अस्मत पर, फिर आतंकी साया है

admin

चौधरी जतन सुखबीर प्रधान शिक्षा समिति ने क्षेत्र की प्रतिभाओं किया सम्मानित

admin

“उदयन केयर-चैरिटेबल ट्रस्ट” के सहयोग से पढ़ने वाले विद्यार्थियों ने गलगोटियास विश्वविद्यालय में किया “टैक्निकल विज़िट।”

admin