Bharat Vandan News
Image default
राजनीतिक

दादरी विधानसभा में विधायक तेजपाल नागर जी के नेतृत्व में भव्य “यूनिटी मार्च” का आयोजन – लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती पर ऐतिहासिक जनसहभागिता

 

दादरी विधानसभा में विधायक तेजपाल नागर जी के नेतृत्व में भव्य “यूनिटी मार्च” का आयोजन – लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती पर ऐतिहासिक जनसहभागिता

दादरी, 11 नवम्बर 2025

लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आज दादरी विधानसभा में विधायक श्री तेजपाल नागर जी के नेतृत्व में एक ऐतिहासिक “यूनिटी मार्च” का भव्य आयोजन किया गया।
इस पदयात्रा में क्षेत्र के हजारों नागरिकों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और समरसता के संकल्प के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया।

पदयात्रा का शुभारंभ ग्राम बिसहाड़ा स्थित अशोक BDC कार्यालय से हुआ, जो आम्रपाली स्कूल बंबवाड़, राजतपुर पुल के पास आकिलपुर जागीर और ग्राम महावड़ से होते हुए गांधी इंटर कॉलेज, दुजाना स्थित जनसभा स्थल पर जाकर संपन्न हुई।

इस भव्य पदयात्रा में उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मवीर प्रजापति जी, भाजपा पश्चिम के क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री सतेंद्र सिसोदिया जी, गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा जी, तथा गौतमबुद्ध नगर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अभिषेक शर्मा जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक श्री तेजपाल नागर जी ने कहा कि —

> “लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी ने अपने अदम्य साहस और दृढ़ इच्छाशक्ति से देश को एकता के सूत्र में पिरोया। आज का यह ‘यूनिटी मार्च’ उसी एकता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का प्रतीक है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत आज सरदार पटेल जी के सपनों के ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की दिशा में आगे बढ़ रहा है।”

 

विधायक श्री तेजपाल नागर जी के नेतृत्व में यह पदयात्रा पूरे मार्ग पर जनसैलाब में परिवर्तित होती चली गई। जगह-जगह नागरिकों, महिलाओं, युवाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं ने तेजपाल नागर जी का पुष्पवर्षा और नारे लगाकर स्वागत किया।

मार्च के दौरान हर गांव और चौक-चौराहे पर लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिला। विधायक जी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने “देश की एकता, युवा की शक्ति” का संदेश देते हुए संकल्प लिया कि वे समाज में एकता और भाईचारे को और सुदृढ़ करेंगे।

जनसभा में वक्ताओं ने कहा कि दादरी विधायक श्री तेजपाल नागर जी निरंतर क्षेत्र के विकास, जनसंपर्क और संगठनात्मक सुदृढ़ता के लिए कार्य कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में दादरी विधानसभा निरंतर नए आयाम स्थापित कर रही है।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और एकता संकल्प के साथ हुआ।

Related posts

ज़ेवर को कल मिलेगा एक और नायाब तोहफा, 45 करोड़ रूपए के धनराशि से बनने वाले सर्वोदय विद्यालय का होगा भूमि पूजन, समाज कल्याण राज्यमंत्री श्री असीम अरुण और ज़ेवर विधायक करेंगे भूमि पूजन, विद्यालय में मिलेंगी तमाम फ्री सुविधाएं

admin

टर नोएडा प्राधिकरण द्वारा आज सूरजपुर क्षेत्र के किसानों को 6% आबंटन के अंतर्गत प्लॉटों का वितरण किया

admin

*”जेवर में बन रहे नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लिए विस्थापित होने वाले किसानों की परिसंपत्तियों का मूल्यांकन सार्वजनिक होने से व्यवस्था में आएगी पारदर्शिता, जेवर क्षेत्र के किसानों ने की थी ज़ेवर विधायक से मांग”* जैसा की विदित ही है कि जेवर में बन रहे नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लिए विस्थापित होने वाले किसानों की परिसंपत्तियों का मूल्यांकन किया जा रहा है, लेकिन किसानों की परिसंपत्तियों के मूल्यांकन को सार्वजनिक नहीं किया जा रहा है, जिससे किसानों को गुमराह कर, उन्हें कार्यालयों से टरकाया जा रहा था। इसी को देखते हुए जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने दिनांक 12 जुलाई 2024 को किसानों की निरंतर आ रही शिकायतों को देखते हुए, जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर को एक पत्र लिखते हुए, वार्ता भी की थी। इसके बाद इस संबंध में निर्णय लिया गया है। अब किसानों को कोई गुमराह नहीं कर पाएगा। किसानों की परिसंपत्तियों का मूल्यांकन सार्वजनिक होगा, जिसे ग्राम, तहसील और जिले की वेबसाईट पर सार्वजनिक किया जाएगा। इस मौके पर जेवर विधायक श्री धीरेंद्र सिंह ने कहा कि *”किसानों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़े। कार्यालयों में किसानों को परेशानी से बचाने के लिए, यह निर्णय लिया गया है। अब गांव का प्रत्येक किसान जान पाएगा कि उसकी और इसके पड़ोसी की संपत्ति का क्या मूल्यांकन किया गया है, इससे भ्रष्टाचार पर भी अंकुश लगेगा और व्यवस्था में पारदर्शिता आएगी।”* जिलाधिकारी जनपद गौतमबुद्धनगर को भेजे गए पत्र की छायाप्रति सुलभ संदर्भ हेतु प्रेस विज्ञप्ति के साथ संलग्न है।

admin