Bharat Vandan News
Image default
शिक्षा

जीएल बजाज इंस्टीट्यूट में इण्टरनेशनल मार्केटिंग समिट 2026 का आयोजन कारपोरेट एवं शिक्षाजगत के कई वरिष्ठ पदाधिकारियों ने छात्रों को दिए मार्केटिंग के टिप्स

जीएल बजाज इंस्टीट्यूट में इण्टरनेशनल मार्केटिंग समिट 2026 का आयोजन
कारपोरेट एवं शिक्षाजगत के कई वरिष्ठ पदाधिकारियों ने छात्रों को दिए मार्केटिंग के टिप्स
ग्रेटर नोएडा/ फेस वार्ता: स्थित जीएल बजाज इन्स्टीट्यूट आफैं मैनेजमेण्ट एण्ड रिसर्च – पीजीडीएम इन्स्टीट्यूट में “Future Scape Marketing:Trends that Will Shape Marketing by 2030” विषय पर इण्टरनेशनल मार्केटिंग समिट का आयोजन किया गया। इस समिट के उद्घाटन समारोह के अवसर पर समिट के मुख्य अतिथि डॉ० नसीम अबीदी, प्रोफेसर एण्ड डीन, स्कूल ऑफ बिजनेस, होरिजन यूनिवर्सिटी कॉलेज, अजमन, यूएई के अतिरिक्त सम्मानीय अतिथियों में डॉ० शशांक शेखर शर्मा, सीईओ एण्ड को-फाउण्डर, एक्सपेडिफाई, रजनीश शर्मा, सोशल इण्टरप्रेन्यूर एण्ड बिजनेस कन्सल्टंट एवं कीनोट स्पीकर यूनिवर्सिटी आफ इस्टर्न फिनलैण्ड के प्रोफेसर डॉ० ईशा हिल्टूनन आदि ने विषयान्तर्गत अपने विचार एवं अनुभवों को साझा किया।

 

इस अवसर पर संस्थान की निदेशिका डॉ० सपना राकेश, संस्थान के शिक्षकगण एवं स्टाफ की भी उपस्थिति रही। जीएल बजाज संस्थान के छात्रों के अतिरिक्त दिल्ली एनसीआर के कई शैक्षणिक संस्थानों के छात्रों एवं शिक्षकों ने भी इस मार्केटिंग समिट में भागीदारिता की।
विषयान्तर्गत पैनल डिस्कशन में के०जी० सुब्रामनियम, सीईओ, एलटी फूड, आद्या आर्गेनिक्स के सीईओ रजत माथुर, साहिल देशवाल वाइस प्रेसिडेण्ट एण्ड हेड, ग्रोथ एमिरिटस, पातंजलि फूडस के वीपी सेल्स अमित जवार, मनिगन्दन रमेश, हेड बिजनेस एक्सिलेंस एण्ड स्टटजी, एपिस के अलावा सुश्री आरती सिंह, जीएम मार्केटिंग-रेड एफएम, सौरभ सिंह, मार्केटिंग मैनेजन-मून बिवरेजज लि० आदि ने विषयान्र्न्तगत अपने विचारों एवं अनुभवों को छात्रों से साझा किया, जिससे छात्र निश्चित रूप से मार्केटिंग की बारीकियों से लाभान्वित होंगे। ओपन हाउस सेशन में सभी पैनलिस्टों ने छात्रों के प्रश्नों का उत्तर दिया।इस समिट के अन्त में मुख्य समन्वयक डॉ० अर्पिता श्रीवास्तव ने सभी पैनलिस्ट का अभिवादन एवं धन्यवाद किया। इस मार्केटिंग समिट में डिजिटल पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिसको प्रतियोगिता के निर्णायक श्री परीक्षित खन्ना, कारपोरेट एआई एण्ड जनरेटिव एआई, डिजिटल ट्रेनिंग जेट ने विजेताओं को नकद पुरस्कार एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।संस्थान की निदेशिका डॉ० सपना राकेश ने सभी सम्मानित पैनलिस्ट जनों का अभिवादन करते हुए कहा इस समिट का प्रमुख उद्देश्य छात्रों में आधुनिक परिवेश में मार्केटिंग की बारीकियों एवं क्षमता का विकास करना था।

Related posts

6 दिसंबर 2025 को आयोजितPress Conference Smart India Hackathon 2025 GLBajaj Institute of technology and Management सफलतापूर्वक आयोजित

admin

जीएनआईओटी इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट में ‘नवांकुर 2026’ का भव्य ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित*

admin

जी एल बजाज एजुकेशनल इंस्टिट्यूशंस** के अंतर्गत **जी एल बजाज इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा** में आयोजित **क्वालिटी सर्किल फोरम ऑफ इंडिया (QCFI)** के **39वें राष्ट्रीय अधिवेशन** का भव्य शुभारंभ गरिमामय वातावरण में हुआ।

admin