Bharat Vandan News
Image default
Uncategorized

गलगोटिया विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र प्रियांशु दीक्षित भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट नियुक्त

गलगोटिया विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र प्रियांशु दीक्षित भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट नियुक्त

ग्रेटर नोएडा, 10 मार्च 2026ः गलगोटिया विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र ((एलुमनी) और एनसीसी आर्मी विंग के कैडेट प्रियांशु दीक्षित भारतीय सेना की तीसरे सिख रेजिमेंट में लेफ्टिनेंट के रूप में नियुक्त हुए हैं। उनका कमीशन 7 मार्च 2026 को ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी, चेन्नई में आयोजित पासिंग आउट परेड के दौरान हुआ।

प्रियांशु दीक्षित एनसीसी के आर्मी विंग (बैच 2020) तथा 40 यूपी बटालियन एनसीसी से जुड़े रहे हैं। वे गलगोटिया विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ बेसिक एंड एप्लाइड साइंसेज के छात्र थे। विश्वविद्यालय में अध्ययन के दौरान उन्होंने सीनियर अंडर ऑफिसर के रूप में दायित्व निभाया, जो एनसीसी कैडेटों का सर्वोच्च पद होता है।
बचपन से ही उनका सपना भारतीय सेना में शामिल होकर देश की सेवा करना था। भारत के महान सैन्य नेता फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ उनके प्रेरणास्रोत रहे। उनके माता-पिता ने भी इस सपने को पूरा करने में उनका पूरा सहयोग किया।

गलगोटिया विश्वविद्यालय में एनसीसी की मजबूत परंपरा है और यहाँ के कैडेट नियमित रूप से रिपब्लिक डे कैंप (आरडीसी) जैसे राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों में भाग लेते हैं। वर्ष 2022 में 6, 2023 में 5, 2024 में 6, और 2025 में 6 कैडेट आरडीसी के लिए चयनित हुए। इसी क्रम में 2026 में 4 कैडेट आरडीसी के लिए चयनित हुए हैं।

गलगोटिया विश्वविद्यालय ने इस उपलब्धि पर लेफ्टिनेंट प्रियांशु दीक्षित को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और राष्ट्र सेवा के लिए शुभकामनाएँ दी हैं।

सादर
डॉ. ए. राम पांडेय
प्रोफेसर
गलगोटिया विश्वविद्यालय

Related posts

अतुल्य यात्री परिवार ने नवीन संसद भवन का भ्रमण किया एवं RNI रजिस्टर्ड पत्रिका “इनक्रेडिबल यात्री” का विमोचन किया*

admin

चौराहों, सेंट्रल वर्ज पर भी दिखेगा पुष्प प्रदर्शनी का थीम फ्लावर ‘कैलेंडुला‘ –पीजीएम ने बैठक कर 5 दिन में चौराहों, सेंट्रल वर्ज पर लगाने केे दिए निर्देश

admin

*अपर जिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में भारत शिक्षा एक्सपो 2025 के भव्य ‌द्वितीय संस्करण की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार*

admin