Bharat Vandan News
Image default
क्राइम

कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस का सराहनीय कार्य* *थाना बीटा-2 पुलिस टीम द्वारा रैकी करके घरों में चोरी करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से साढ़े दस लाख की ज्वैलरी, एक लैपटॉप, दो घड़ी, अवैध शस्त्र व घटना में प्रयुक्त कार बरामद।*

*कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस का सराहनीय कार्य*

*थाना बीटा-2 पुलिस टीम द्वारा रैकी करके घरों में चोरी करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से साढ़े दस लाख की ज्वैलरी, एक लैपटॉप, दो घड़ी, अवैध शस्त्र व घटना में प्रयुक्त कार बरामद।*

आज दिनांक 13.03.2026 को थाना बीटा-2 पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की सहायता से रैकी करके घरों में चोरी करने वाले दो अभियुक्त 1.अवधेश पुत्र लायक सिंह 2.बलराज पुत्र रामपाल को नट मढैय्या गोल चक्कर, थाना क्षेत्र बीटा-2 से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तो के कब्जे से चोरी की गई ज्वैलरी 1 गले का हार, 04 अंगूठी, 3 कान के टप्स, 2 कान के कुंडल, 1 पिन पीली धातु, 1 गले की माला, 26 बिछवा, 1 अंगूठी, 4 बर्तन, 4 सफेद धातु के मोती, 4 बच्चों के हाथ के कड़े, 2 चैन, 21 पैरों की पायल सफेद धातु, 2 कलाई घड़ी व 1 लैपटॉप, 01 चार्जर, घटना में प्रयुक्त कार रजि संख्या UP86T5729 व एक अवैध तमंचा .315 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ है।

*अपराध करने का तरीका-*

अभियुक्तगण शातिर किस्म के चोर हैं, जो रैकी करके बंद पड़े मकानों से कीमती सामान, ज्वैलरी आदि की चोरी की घटनाओं को अंजाम देते है व चोरी किये गये सामान को बेचकर अवैध धन अर्जित करते है। इनके द्वारा अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर दिनांक 28.02.2026 की रात्री में सेक्टर-36 थाना क्षेत्र बीटा-2 में बन्द पड़े मकान की खिड़की काटकर घर में घुसकर मकान से चोरी कर वैगन आर कार रजि नं0 UP86T5729 से फरार हो गये थे। चोरी किये गये पैसे को आपस में तीनों ने बांट लिया था व चोरी के माल को साइट-4 में छिपा दिया था।

*अभियुक्तों का विवरण-*

1.अवधेश पुत्र लायक सिंह निवासी ग्राम शेखगडी, थाना सिकंदराराव, जिला हाथरस वर्तमान पता सेक्टर-2, पतवारी, थाना बिसरख, गौतमबुद्धनगर।
2.बलराज पुत्र रामपाल निवासी सुभाष नगर, थाना सिविल लाइन, जिला कैथल, हरियाणा।

*पंजीकृत अभियोग का विवरण-*

1.मु0अ0सं0 79/2026 धारा 305(a)/331(4)/317(2) बीएनएस थाना बीटा-2, गौतमबुद्धनगर।
2.मु0अ0सं0 85/2026 धारा 3/25 आयुध अधि0 थाना बीटा-2, गौतमबुद्धनगर।

*बरामदगी का विवरण-*

1-चोरी की गई ज्वैलरी 1 गले का हार, 04 अंगूठी, 3 कान के टप्स, 2 कान के कुंडल, 1 पिन पीली धातु, 1 गले की माल, 26 बिछवा, 1 अंगूठी , 4 बर्तन, 4 सफेद धातु के मोती, 4 बच्चों के हाथ के कड़े, 2 चैन, 21 पैरों की पायल सफेद धातु, 2 कलाई घड़ी
2-1 लैपटॉप
3-01 चार्जर
4-घटना में प्रयुक्त कार रजि संख्या UP86T5729
5-एक अवैध तमंचा .315 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर

*मीडिया सेल*
*पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।*

Related posts

दिनांक 23/24.05.2026 की रात्रि को थाना फेस-1 क्षेत्रांतर्गत सेक्टर-5 में सुरेंद्र शर्मा पुत्र नंदलाल शर्मा अपनी पत्नी संजू देवी व 02 पुत्रियों के साथ अपने किराये के मकान की छत पर सो रहे थे। तभी उनके परिवार पर एक व्यक्ति द्वारा सोते समय धारदार हथियार से वार कर

admin

कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस का सराहनीय कार्य* *थाना सेक्टर-58 पुलिस द्वारा ट्रेक्टर व मोटरसाइकिल की चोरी करने वाले 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे/ निशादेही से चोरी के 03 ट्रेक्टर, 01 मोटरसाइकिल, घटना में प्रयुक्त वेगनआर कार व अवैध शस्त्र बरामद।*

admin

*थाना सेक्टर-58 नोएडा पुलिस साइबर हेल्प डेस्क टीम द्वारा पीडित के 02 लाख रूपये शत प्रतिशत वापस कराये गये।* 🟥🟦🟥🟦

admin