Bharat Vandan News
Image default
Uncategorized

इकोटेक–3, उद्योग केंद्र -2 के पास, पानी की टंकी स्थित श्रमिक सुविधा केंद्र (ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा निर्मित) पर 5 किलोग्राम LPG गैस सिलेंडर वितरण कैंप का अत्यंत सफल एवं सराहनीय आयोजन

प्रेस विज्ञप्ति
इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (IBA)
गौतम बुद्ध नगर

आज दिनांक 08 अप्रैल 2026 को इकोटेक–3, उद्योग केंद्र -2 के पास, पानी की टंकी स्थित श्रमिक सुविधा केंद्र (ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा निर्मित) पर 5 किलोग्राम LPG गैस सिलेंडर वितरण कैंप का अत्यंत सफल एवं सराहनीय आयोजन किया गया।

यह जनहितकारी कैंप जिला प्रशासन गौतम बुद्ध नगर के तत्वाधान में, IOCL एवं MSME विभाग, ओखला (नई दिल्ली) के सहयोग से इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (IBA) द्वारा आयोजित किया गया। इस आयोजन के लिए गौतम बुद्ध नगर की जिलाधिकारी महोदया का विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया जाता है, जिन्होंने इस महत्वपूर्ण पहल के लिए तत्काल स्वीकृति प्रदान की तथा निरंतर अपना विशेष सहयोग दिया।

इस कैंप में बड़ी संख्या में श्रमिकों एवं कर्मचारियों को 5 किलोग्राम के गैस सिलेंडर वितरित किए गए। सिलेंडर प्राप्त करते ही श्रमिकों के चेहरे पर खुशी और संतोष स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। यह पहल उनके लिए राहत का एक महत्वपूर्ण माध्यम बनी और उन्हें दैनिक जीवन में बड़ी सुविधा प्रदान हुई। कार्यक्रम स्थल पर श्रमिकों की लंबी कतारें इस पहल की सफलता को दर्शाती हैं।

IBA द्वारा IOCL के स्टेट हेड श्री विनीत बंसल जी का विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया गया, जिनके सकारात्मक सहयोग एवं संवेदनशील निर्णय के कारण यह महत्वपूर्ण पहल संभव हो सकी। साथ ही IOCL के मैनेजर श्री नितिन तिवारी जी का भी हृदय से आभार व्यक्त किया गया, जिनके कुशल समन्वय और प्रयासों से यह आयोजन सफलतापूर्वक संचालित हुआ।

वितरण कार्यक्रम आगामी 4–5 दिनों तक निरंतर जारी रहेगा, जिससे अधिक से अधिक श्रमिकों को इसका लाभ मिल सके।

इस अवसर पर मीडिया जगत के प्रतिनिधियों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री अमित उपाध्याय, महासचिव श्री सुनील दत्त शर्मा, कोषाध्यक्ष श्री राकेश अग्गरवाल,डॉ. खुशबू सिंह, श्री नरेश चौहान, श्री अजय शर्मा, श्री दर्शन शर्मा, श्री अरविन्द भाटी, श्री विमलेश सिंह, श्री संजय त्यागी, श्री संजय पांचाल,श्रीहर्षतोमर,सूरजपुर indane गैस सेवा से से श्री ओमबीर सिंहजी MSME बिभाग ओखला के सहायक निदेशक श्री D S तोमर जी सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित ।

अध्यक्ष श्री अमित उपाध्याय का वक्तव्य:
उन्होंने कहा कि IBA सदैव उद्यमियों के साथ-साथ उनके यहाँ कार्यरत श्रमिकों के हितों के लिए प्रतिबद्ध रही है। यह आयोजन श्रमिकों को सस्ती एवं सुलभ LPG गैस उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने कहा कि यह केवल एक वितरण कैंप नहीं, बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व का उदाहरण है। IBA भविष्य में भी इसी प्रकार के जनहितकारी कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाता रहेगा।

IOCL के स्टेट हेड श्री विनीत बंसल का वक्तव्य:
उन्होंने कहा कि श्रमिकों के जीवन को सरल और सुरक्षित बनाना हम सभी की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इस प्रकार की पहल समाज के हर वर्ग तक सीधा लाभ पहुंचाने का प्रभावी माध्यम है।

MSME विभाग के निदेशक डॉ. आर.के. भारती का वक्तव्य:
उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन उद्योग एवं श्रमिकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हैं और यह एक अनुकरणीय पहल है।

अंत में, IBA ने जिला प्रशासन, IOCL, MSME विभाग एवं सभी सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के जनहितकारी कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया।

धन्यवाद
सुनील दत्त शर्मा
महासचिव
– इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (IBA)⁹

Related posts

Why antiquated universities may leave the UK trailing behind the rest of the world

admin

1 in 10 Scottish children at end of primary school do enough exercise

admin

ग्रेनो प्राधिकरण ने सेक्टर 105 मीटर रोड पर किए पौधरोपण —

admin