Bharat Vandan News
Image default
Uncategorized

इंडस्ट्रियल बिज़नेस एसोसिएशन (IBA) द्वारा यथार्थ अस्पताल, ग्रेटर नोएडा के साथ स्वास्थ्य सेवाओं हेतु एमओयू (MOU) हस्ताक्षर

इंडस्ट्रियल बिज़नेस एसोसिएशन (IBA) द्वारा यथार्थ अस्पताल, ग्रेटर नोएडा के साथ स्वास्थ्य सेवाओं हेतु एमओयू (MOU) हस्ताक्षरji
ग्रेटर नोएडा:

“स्वस्थ तन ही सबसे बड़ा धन है” — इसी मूल भावना को साकार करते हुए इंडस्ट्रियल बिज़नेस एसोसिएशन (IBA) ने उद्यमियों, श्रमिकों एवं कर्मचारियों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए एक महत्वपूर्ण पहल की है।

उद्योगों में कार्यरत श्रमिकों एवं कर्मचारियों की स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए IBA ने Yatharth Hospital के साथ एक महत्वपूर्ण एमओयू (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते का उद्देश्य औद्योगिक क्षेत्रों में कार्यरत श्रमिकों, कर्मचारियों एवं उद्यमियों को बेहतर, सुलभ एवं किफायती स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।

यह पहल किसी भी औद्योगिक संगठन द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में उठाया गया एक सराहनीय एवं अग्रणी कदम है। IBA का मानना है कि उद्यम तभी प्रगति करेगा जब कार्यस्थल पर कार्य करने वाले श्रमिक एवं कर्मचारी स्वस्थ एवं सुरक्षित रहेंगे।

इस एमओयू के अंतर्गत आने वाले समय में IBA एवं यथार्थ अस्पताल संयुक्त रूप से विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता शिविर एवं निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन करेंगे, जिससे अधिक से अधिक श्रमिकों एवं कर्मचारियों को स्वास्थ्य संबंधी लाभ मिल सके।
यह पहल Yogi Adityanath के उस विज़न के अनुरूप है, जिसमें कार्यस्थल पर श्रमिकों, कर्मचारियों एवं उद्यमियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया गया है।

इसी क्रम में जिले की माननीय जिलाधिकारी महोदया द्वारा आगामी 1 मई 2026 को एक वृहद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन भी प्रस्तावित है, जिसमें विभिन्न स्थानों पर, विशेषकर उन क्षेत्रों में जहाँ श्रमिक एवं लेबर वर्ग निवास करते हैं, व्यापक स्तर पर स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इंडस्ट्रियल बिज़नेस एसोसिएशन भी इस मुहिम को आगे बढ़ाते हुए यथार्थ अस्पताल के साथ मिलकर अलग-अलग औद्योगिक क्षेत्रों में नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच शिविर एवं जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करेगा, जिससे उद्योगों में कार्यरत सभी वर्गों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त हो सकें।

इस अवसर पर इंडस्ट्रियल बिज़नेस एसोसिएशन(IBA) के अध्यक्ष श्री अमित उपाध्याय जी सहित संस्था के अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। साथ ही Yatharth Hospital से आए वरिष्ठ चिकित्सकगण एवं उनकी मार्केटिंग टीम की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।

इंडस्ट्रियल बिज़नेस एसोसिएशन औद्योगिक समस्याओं के समाधान के साथ-साथ अपनी सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक जिम्मेदारियों के निर्वहन हेतु भी सदैव प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी इसी प्रकार समाजहित में कार्य करता रहेगा।
धन्यवाद
सुनील दत्त शर्मा
महासचिव, IBA

Related posts

“श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर विशेष” देवताओं ने माता देवकी से की थी ये प्रार्थना

admin

Starting an English degree: Advice from a former Exeter student

admin

Ban mobile internet to keep children off smartphones at school

admin