Bharat Vandan News
Image default
दिल्ली NCR

आज उद्योग केंद्र–2, ईकोटेक–3 स्थित श्रमिक सुविधा केंद्र पर इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (IBA), यथार्थ हॉस्पिटल, ग्रेटर नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में,

 

इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (IBA)

 

आज उद्योग केंद्र–2, ईकोटेक–3 स्थित श्रमिक सुविधा केंद्र पर इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (IBA), यथार्थ हॉस्पिटल, ग्रेटर नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में, जिला प्रशासन गौतम बुद्ध नगर के निर्देशनुसार एक मेगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया।

 

इस स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ IBA के उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ उद्योगपति/समाजसेवी श्री नरेश चौहान जी, वरिष्ठ सदस्य श्री ओम पुंडीर जी एवं कार्यकारिणी सदस्य श्री हर्ष तोमर जी द्वारा फीता काटकर किया गया।

 

इस अवसर पर ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण के विभिन्न विभागों—स्वास्थ्य, प्रोजेक्ट, हॉर्टिकल्चर, जल विभाग सहित अनेक कर्मचारियों ने अपनी स्वास्थ्य जांच करवाई। शिविर में कर्मचारियों, श्रमिकों एवं पुलिस विभाग के कर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यकता अनुसार निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया। साथ ही ECG, रक्त जांच एवं नेत्र परीक्षण जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध रहीं।

 

इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (IBA) सदैव औद्योगिक संस्थानों में कार्यरत श्रमिकों के कल्याण, सुरक्षा एवं स्वास्थ्य जागरूकता को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। माननीय जिलाधिकारी महोदया के मार्गदर्शन में 25 अप्रैल से निरंतर औद्योगिक क्षेत्रों में इस प्रकार के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न प्रतिष्ठित अस्पतालों का सहयोग प्राप्त हो रहा है।

 

इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष श्री अमित उपाध्याय जी, उपाध्यक्ष डॉ. खुशबू सिंह जी, कोषाध्यक्ष श्री राकेश अग्रवाल जी, कार्यकारिणी सदस्य श्री संजय पंचाल जी, मीडिया जगत के प्रतिनिधिगण एवं IBA के अनेक सदस्य/उद्यमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

 

उपाध्यक्ष श्री नरेश चौहान जी का वक्तव्य:

“IBA का यह प्रयास श्रमिकों के स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने की दिशा में एक सार्थक पहल है। हमारा उद्देश्य है कि प्रत्येक श्रमिक को समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हों और वे स्वस्थ रहकर उद्योगों की प्रगति में योगदान दें।”

 

कोषाध्यक्ष श्री राकेश अग्रवाल जी का वक्तव्य:

“संस्था निरंतर ऐसे जनहितकारी कार्यक्रमों के माध्यम से श्रमिकों और कर्मचारियों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। आगे भी इस प्रकार के शिविरों का विस्तार किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सकें।”

 

अंत में, इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (IBA) इस 6 दिनों से निरंतर चल रहे अभियान में सहयोग प्रदान करने हेतु यथार्थ हॉस्पिटल के सभी डॉक्टरों एवं सपोर्टिंग स्टाफ का हृदय से आभार व्यक्त करता है, जिन्होंने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। साथ ही, जिला प्रशासन गौतम बुद्ध नगर का भी विशेष धन्यवाद, जिनके सहयोग से यह आयोजन सफलतापूर्वक 6 दिनों तक निरंतर संचालित होता रहा।

 

(सुनील दत्त शर्मा)

महासचिव

इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (IBA)**

Related posts

🌟 *राष्ट्रीय मंच पर जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस का परचम: वर्ष का सर्वश्रेष्ठ स्टैंडअलोन उच्च शिक्षण संस्थान सम्मान* 🌟

admin

*बिजनेस नेटवर्किंग और क्रेता-विक्रेता बात चीत ने दूसरे दिन को खास बनाया, ट्रेंडी और स्टाइलिश कलेक्शन वाले रैंप शो ने लोगों को आकर्षित किया,

admin

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की मा0 सदस्य डॉ. मीनाक्षी भराला ने की महिला जनसुनवाई* *महिलाओं की शिकायतों का गंभीरतापूर्वक अनुश्रवण कर संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश*

admin