Bharat Vandan News
Image default
राजनीतिक

जेवर विधायक द्वारा मुख्यमंत्री से नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की पहली उड़ान में किसानों को सम्मानित करने का आग्रह

जेवर विधायक द्वारा मुख्यमंत्री से नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की पहली उड़ान में किसानों को सम्मानित करने का आग्रह

 

लखनऊ, दिनांक 02 मई 2026

 

जेवर विधानसभा क्षेत्र के विधायक धीरेंद्र सिंह ने उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) की प्रथम उड़ान के अवसर पर क्षेत्र के किसानों को विशेष रूप से सम्मानित करने का आग्रह किया है।

 

अपने पत्र में विधायक ने उल्लेख किया है कि नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट केवल एक अवसंरचनात्मक परियोजना नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश एवं देश के विकास का प्रतीक है, जो “आत्मनिर्भर भारत” के संकल्प को साकार करता है। इस ऐतिहासिक परियोजना में जेवर क्षेत्र के किसानों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है, जिन्होंने अपनी पीढ़ियों से संजोई गई भूमि राष्ट्रहित में समर्पित कर विकास की इस यात्रा को संभव बनाया है।

 

विधायक ने सुझाव दिया है कि जब एयरपोर्ट से पहली उड़ान संचालित हो, तब उन किसानों को विशेष रूप से आमंत्रित कर उसी उड़ान में यात्रा का अवसर प्रदान किया जाए, जिन्होंने इस परियोजना हेतु अपनी भूमि दी है। उन्होंने यह भी अनुरोध किया कि लखनऊ आगमन पर माननीय मुख्यमंत्री स्वयं इन किसानों से संवाद करें।

 

उन्होंने कहा कि यह पहल न केवल किसानों के योगदान का सम्मान होगी, बल्कि प्रदेश में विकास के प्रति विश्वास, सहभागिता और सकारात्मक संदेश को भी सुदृढ़ करेगी। साथ ही यह “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” की भावना को और अधिक मजबूत बनाएगी।

 

विधायक ने मुख्यमंत्री से इस प्रस्ताव पर सकारात्मक विचार करने का अनुरोध किया है।

 

 

Jewar MLA Urges CM to Honour Farmers on First Flight from Noida International Airport

 

Lucknow, May 02, 2026

 

The MLA of Jewar constituency, Dhirendra Singh, has written to the Hon’ble Chief Minister of Uttar Pradesh, requesting that farmers of the region be specially honoured on the occasion of the inaugural flight from the Noida International Airport (Jewar Airport).

 

In his letter, the MLA highlighted that the Noida International Airport is not merely an infrastructure project, but a historic milestone symbolizing the growth and aspirations of Uttar Pradesh and the nation, aligned with the vision of “Atmanirbhar Bharat.” He emphasized that the contribution of farmers from the Jewar region has been pivotal, as they willingly dedicated their ancestral land for this transformative development.

 

He proposed that, when the first flight is operated from the airport, these farmers should be specially invited and given the opportunity to travel on the inaugural flight. Furthermore, he requested that upon arrival in Lucknow, the Hon’ble Chief Minister may personally interact with these farmers.

 

The MLA stated that such a gesture would not only honour the invaluable contribution of farmers but would also reinforce public trust, participation, and a positive outlook towards development across the state. It would further strengthen the spirit of “Sabka Saath, Sabka Vikas, Sabka Vishwas.”

 

He has urged the Hon’ble Chief Minister to consider this proposal favourably.

Related posts

भारतीय जनता पार्टी जेवर विधानसभा के द्वारा सेना के शौर्य को किया नमन, शान से निकाली भव्य तिरंगा यात्रा , गूंजे जयकारे………

admin

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का किसानों ने किया आभार व्यक्ति

admin

भारतीय जनता पार्टी जनपद गौतमबुद्धनगर पर संविधान गौरव अभियान संगोष्ठी (प्रबुद्ध जन )कार्यक्रम का आयोजन

admin