Bharat Vandan News
Image default
शिक्षा

विदाई नहीं, उत्सव था — जीएल बजाज इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड रिसर्च का ग्रैंड फेयरवेल, बैच 2026 को कहा ‘अडियोस एमिगोस’*

*”विदाई नहीं, उत्सव था — जीएल बजाज इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड रिसर्च का ग्रैंड फेयरवेल, बैच 2026 को कहा ‘अडियोस एमिगोस’*

 

ग्रेटर नोएडा, 2 मई 2026 – जीएलबीआईएमआर परिसर में स्नातक बैच 2026 के लिए आयोजित फेयरवेल “Adios Amigos 2026” ने विदाई समारोह को उत्सव में बदल दिया। उत्साह, संगीत और भावनाओं से भरी इस शाम में छात्रों ने अपने कॉलेज जीवन के आखिरी पलों को खुलकर जिया।

समारोह में संस्थान की निदेशक डॉ सपना राकेश, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने सभी टाइटल विजेताओं को पुरस्कृत किया और छात्रों को संबोधित करते हुए उनके समर्पण की सराहना की। उन्होंने बैच 2026 को उज्ज्वल करियर और सार्थक भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

मस्ती, खेल और प्रतिभा का संगम

इस बार फेयरवेल सिर्फ औपचारिक नहीं, पूरी तरह इंटरैक्टिव रहा । स्पिन द व्हील और बेबी फोटो गेम ने पूरे हॉल में हंसी और शोर भर दिया। पुरानी तस्वीरों को पहचानने की होड़ ने दोस्ती की यादों को ताजा कर दिया।सांस्कृतिक मंच पर छात्रों ने नृत्य, सोलो व ग्रुप सिंगिंग, नाटक और समूह प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। हर परफॉर्मेंस में क्रिएटिविटी, टीमवर्क और जोश साफ दिखा।

टाइटल नाइट: जब प्रतिभा को मिला ताज

कार्यक्रम का सबसे प्रतीक्षित पल रहा अवार्ड सेरेमनी, जहाँ व्यक्तित्व और हुनर के आधार पर छात्रों को विशेष टाइटल से नवाजा गया।

Adios Amigos 2026 के विजेता:

• मिस्टर फेयरवेल: गौरांग शर्मा

• मिस फेयरवेल: साक्षी झा

• द क्राउन दैट फाउंड इट्स वे बैक: आग्या राज

• द किंग ऑफ कैओस एंड कॉमेडी: रौशन कुमार सिंह

• मिस रिलेंटलेस एफर्ट: रनीता दास

• लॉर्ड ऑफ अनलिमिटेड चिल: हर्ष आनंद

• द साइलेंट चार्मर: रतन दीप

• द ऑरेकल ऑफ नंबर्स: अदिति बंसल

• द माइंड ऑफ डिसिप्लिन: दीपक कुमार

• मिस सनशाइन: शाची राय

भावुक विदाई: अंत में प्रदर्शित विशेष फेयरवेल वीडियो ने माहौल को भावुक कर दिया। क्लासरूम की मस्ती, फेस्ट की तैयारी, कैंटीन की चाय और दोस्तों के साथ बिताए अनगिनत पल पर्दे पर लौट आए। कई आंखें नम हुईं, और बैच 2026 की यादें हमेशा के लिए कैद हो गईं।समारोह का समापन पर फैकल्टी कॉर्डिनेटर डॉ सुनीता चौधरी और डॉ अरविंद कुमार भट्ट ने स्नातक बैच 2026 को नई उड़ान के लिए हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की।

Related posts

समाज और मानवता के लिए रक्तदान महादान – सुनील गलगोटिया चॉसलर गलगोटियाज विश्वविद्यालय। गलगोटिया विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन।

admin

आज (भारत सरकार) के राज्यसभा सांसद माननीय एम. थंबीदुरई ने गलगोटियास विश्वविद्यालय का दौरा किया और विश्वविद्यालय की तकनीकी और शैक्षिक उत्कृष्टता की बहुत सराहना की।

admin

विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में गलगोटिया के छात्रों ने जीता गोल्ड, सिल्वर और कांस्य मेंडल सिमरन शर्मा और प्रीती पाल को दो-दो पदक गलगोटिया विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन

admin