Bharat Vandan News
Image default
Uncategorized

याकूबपुर में नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने किया दौरा, ग्रामीणों ने गिनाईं समस्याएं

याकूबपुर में नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने किया दौरा, ग्रामीणों ने गिनाईं समस्याएं

नोएडा, फेस-2 (सेक्टर-86):

नोएडा प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियों ने सोमवार को सेक्टर-86 स्थित याकूबपुर गांव का दौरा कर जमीनी हालातों का जायजा लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हुए और अधिकारियों के सामने गांव की बदहाली का मुद्दा प्रमुखता से रखा।

ग्रामीणों ने अधिकारियों को बताया कि गांव में सड़कों की हालत जर्जर है, नालियां गंदगी से पटी पड़ी हैं और बिजली की आपूर्ति भी सुचारू नहीं है। सबसे गंभीर समस्या जल निकासी (सीवरेज) की बनी हुई है, जिसके कारण गंदा पानी सड़कों पर जमा रहता है और बीमारियां फैलने का डर बना रहता है।

इस मौके पर आनंद सरपंच ने कड़े शब्दों में अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा, “आज गांव अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है। रोड, नाली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए भी ग्रामीण तरस रहे हैं। हमने अपनी सभी समस्याएं गंभीरता से प्राधिकरण के समक्ष रख दी हैं।”

सरपंच ने आगे कहा कि यदि इन समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया, तो गांव के लोग चुप नहीं बैठेंगे और प्राधिकरण के खिलाफ बड़ा विरोध प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे। अधिकारियों ने ग्रामीणों की शिकायतों को सुना और आश्वासन दिया कि जल्द ही इन समस्याओं के समाधान के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे।

इस दौरान गांव के कई अन्य गणमान्य व्यक्ति और युवा भी मौजूद रहे।

Related posts

ग्रेनो प्राधिकरण ने विभिन्न संगठनों के सहयोग से 10 हजार पौधे लगाए –सीईओ ने की जन सहभागिता से ग्रेनो को हरा-भरा बनाने की अपील

admin

यूपीआईटीएस 2025 की सफलता ‘दूरदर्शी ‘डबल इंजन’ सरकार के काम का सीधा प्रतिबिंब है’: पीयूष गोयल, केंद्रीय मंत्री

admin

आज भारत मंडपम, प्रगति मैदान, में इंडिया मेडटेक एक्स्पो २०२५ का शुभारंभ श्री पीयूष गोयल, माननीय कॉमर्स व इंडस्ट्री मिनिस्टर, भारत सरकार द्वारा दिया गया

admin