Bharat Vandan News
Image default
Uncategorized

याकूबपुर में नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने किया दौरा, ग्रामीणों ने गिनाईं समस्याएं

याकूबपुर में नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने किया दौरा, ग्रामीणों ने गिनाईं समस्याएं

नोएडा, फेस-2 (सेक्टर-86):

नोएडा प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियों ने सोमवार को सेक्टर-86 स्थित याकूबपुर गांव का दौरा कर जमीनी हालातों का जायजा लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हुए और अधिकारियों के सामने गांव की बदहाली का मुद्दा प्रमुखता से रखा।

ग्रामीणों ने अधिकारियों को बताया कि गांव में सड़कों की हालत जर्जर है, नालियां गंदगी से पटी पड़ी हैं और बिजली की आपूर्ति भी सुचारू नहीं है। सबसे गंभीर समस्या जल निकासी (सीवरेज) की बनी हुई है, जिसके कारण गंदा पानी सड़कों पर जमा रहता है और बीमारियां फैलने का डर बना रहता है।

इस मौके पर आनंद सरपंच ने कड़े शब्दों में अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा, “आज गांव अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है। रोड, नाली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए भी ग्रामीण तरस रहे हैं। हमने अपनी सभी समस्याएं गंभीरता से प्राधिकरण के समक्ष रख दी हैं।”

सरपंच ने आगे कहा कि यदि इन समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया, तो गांव के लोग चुप नहीं बैठेंगे और प्राधिकरण के खिलाफ बड़ा विरोध प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे। अधिकारियों ने ग्रामीणों की शिकायतों को सुना और आश्वासन दिया कि जल्द ही इन समस्याओं के समाधान के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे।

इस दौरान गांव के कई अन्य गणमान्य व्यक्ति और युवा भी मौजूद रहे।

Related posts

More than 90 percent of universities are restricting free speech, study finds

admin

School puts 500 pupils in detention for flouting new uniform rules

admin

*सेक्टर डेल्टा बंद पड़े मकानो के कारण आसपास रहरहे घरों में निकलने लगा सांप, नजारा देख सेक्टर निवासियों के उड़े होश… – आलोक नागर*

admin