Bharat Vandan News
Image default
राजनीतिक

आज भारतीय जनता पार्टी नोएडा महानगर द्वारा जिला कार्यालय, सेक्टर-116 में जिला अध्यक्ष श्री महेश चौहान के नेतृत्व में जिला प्रशिक्षण वर्ग के निमित्त जिला कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई।

आज भारतीय जनता पार्टी नोएडा महानगर द्वारा जिला कार्यालय, सेक्टर-116 में जिला अध्यक्ष श्री महेश चौहान के नेतृत्व में जिला प्रशिक्षण वर्ग के निमित्त जिला कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, किसान मोर्चा श्री राजा वर्मा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री गोपाल कृष्ण अग्रवाल, पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष श्रीमती बिमला बॉथम तथा पूर्व महिला आयोग उपाध्यक्ष श्रीमती सुषमा सिंह उपस्थित रहीं।

मुख्य अतिथि श्री राजा वर्मा ने जिला कार्यसमिति को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण वर्ग सभी कार्यकर्ताओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। यह कार्यकर्ताओं के सर्वांगीण विकास की कुंजी है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठन द्वारा निर्धारित अपेक्षाओं के अनुरूप स्वयं को तैयार करना चाहिए, ताकि संगठन और अधिक सशक्त बन सके।

जिला अध्यक्ष श्री महेश चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते हैं। जब कार्यकर्ता प्रशिक्षित होते हैं, तभी वे सरकार की नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाने में सफल होते हैं। प्रशिक्षित कार्यकर्ता न केवल संगठन की ताकत होते हैं, बल्कि पार्टी का गौरव भी होते हैं।

इस अवसर पर यह भी जानकारी दी गई कि आगामी 23 एवं 24 मई को अग्रसेन भवन, नोएडा में जिला प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सहभागिता करेंगे।

बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, मनोज गुप्ता, वी.एस. चौहान, एन.पी. सिंह, हर्ष चतुर्वेदी चंदगीराम यादव, अमित त्यागी, ओमवीर अवाना, महेश अवाना, संजय बाली उमेश त्यागी, विनोद शर्मा डिंपल आनंद अशोक मिश्रा सुशील शर्मा प्रज्ञा पाठक, पूनम सिंह, सुचित्रा पाठक कक्कड़, पुष्पा रावत , राजेंद्र अवाना, नरेश शर्मा उमेश यादव शारदा चतुर्वेदी, दीपाली दीक्षित, मोनिका श्रीवास्तव रुचि चौहान रामकिशन यादव प्रदीप चौहान नीरज चौधरी मनीष तिवारी सत्यनारायण महावर भूपेश चौधरी हरिओम जाटव मनोज चौहान अशोक चौहान अरुण चौहान शिवांश श्रीवास्तव मल्लिकेश्वर झा अनुज शर्मा राहुल शर्मा दीपक शर्मा अमित नागपाल इत्यादि सभी प्रदेश, क्षेत्र एवं जिला स्तर के कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Related posts

आज भारतीय जनता पार्टी नोएडा महानगर ने जिला अध्यक्ष श्री महेश चौहान जी के नेतृत्व में एन.ई.ए  सभागार सेक्टर 6, नोएडा में पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर जी के त्रिशताब्दी जन्मोत्सव अभियान के निमित्त प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन आयोजित किया।

admin

दनकौर में खेल महोत्सव के माध्यम से बच्चों ने दिखाई नई ऊर्जा, विधायक जेवर श्री धीरेन्द्र सिंह ने किया उत्साहवर्धन”*

admin

*”जेवर विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने ज़ेवर क्षेत्र में जलभराव के कारण हो रही असुविधा से, ज़ेवर के ग्रामीण क्षेत्र में अतिवृष्टि के कारण जलभराव से उत्पन्न हुई स्थितियों का लिया जायज़ा”*

admin