Bharat Vandan News
Image default
शिक्षा

जीएनआईओटी एमबीए कॉलेज में भव्य एवं उत्साहपूर्ण “फ़ेयरवेल पार्टी” का आयोजन”* 

*” जीएनआईओटी एमबीए कॉलेज में भव्य एवं उत्साहपूर्ण “फ़ेयरवेल पार्टी” का आयोजन”*

 

ग्रेटर नोएडा स्थित जीएनआईओटी एमबीए संस्थान के एमबीए एवं इंटीग्रेटिड एमबीए विभाग की तरफ से फेयरवेल पार्टी का आय़ोजन किया गया जिसमें जुनियर विद्यार्थियों ने कालेज से रुखसत हो रहे साथियों को विदाई दी। कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान के निदेशक, डीन एवं विभागाध्यक्षों द्वारा दीप प्रज्वलित करके की गई। कार्यक्रम का आरंभ बेहद रचनात्मक तरीके से किया गया जिसके बाद विद्यार्थियों की ओर से रंगारंग कार्यक्रम पेश किए गए जिसमें डांस, मिमिक्री, मोनो एक्टिंग, सिंगिंग जैसी संगीत प्रस्तुतियों के माध्यम से समा बांध दिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों का रैंप वॉक भी करवाया गया जिसके बाद विद्यार्थियों ने अपना परिचय दिया और जीएनआईओटी एमबीए कॉलेज में अपने अनुभव साझा किया।

 

विद्यार्थियों में से एमबीए में मिस्टर फेयरवेल आकाश गुप्ता और मिस फेयरवेल कॉजल चुनी गई। इंटीग्रेटिड एमबीए में मिस्टर फेयरवेल मोहित और मिस फेयरवेल खुशबू चुनी गई! मिस्टर पर्सनालिटी अभिज्ञान और मिस पर्सनालिटी आकांक्षा चुनी गई। मिस्टर एंड मिस टैलेंट पर विशाल तथा विधि का चयन हुआ! मिस्टर एंड मिस इवनिंग पर परीक्षित तथा बीमा को चुना गया तथा मिस्टर एंड मिस फैसेनेट पर हर्षित एवं आयुशी पाल ने बाजी मारी! चुने गए विद्यार्थियों को टैग, बैज व क्राऊन पहनाकर सम्मानित किया गया।

 

इस अवसर पर संस्थान के *निदेशक डॉ. अंशुल शर्मा* ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्रेरणादायी संदेश दिया कि कॉलेज का समय जीवन का सबसे अनमोल और यादगार हिस्सा होता है। उन्होंने कहा कि जीएनआईओटी एमबीए एक ऐसा शैक्षणिक संस्थान है, जहां विद्यार्थी न केवल ज्ञान और कौशल प्राप्त करते हैं, बल्कि जीवन भर के लिए मीठी और प्रेरक यादें भी अपने साथ लेकर जाते हैं। उन्होने विद्यार्थियों को उनके भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं और जीवन में आगे बढ़ने के लिए कई महत्वपूर्ण सबक साझा किए। अपने समृद्ध अनुभवों के आधार पर उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि जीवन में आने वाली चुनौतियों का सामना डटकर करना चाहिए और हर अवसर का लाभ उठाने के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि सफलता का सबसे बड़ा आधार आत्मविश्वास है!

 

जीएनआईओटी ग्रुप के चैयरमेन *डा. राजेश कुमार गुप्ता* , वाईस चेयरमैन *श्री गौरव गुप्ता* तथा जीआईएमएस के सीईओ *श्री स्वदेश कुमार सिंह* ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि जो विद्यार्थी एक बार इस संस्थान का हिस्सा बनता है, वह न केवल यहां से शिक्षा प्राप्त करता है, बल्कि जीवन भर के लिए इस संस्थान के साथ एक भावनात्मक और पेशेवर रिश्ता बनाए रखना चाहता है। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में नैतिकता, मेहनत और समर्पण के साथ आगे बढ़ने की सलाह दी।

 

कार्यक्रम में जीएनआईओटी एमबीए कॉलेज के सभी टीचिंग ,नॉन टीचिंग स्टॉफ सदस्य व विद्यार्थी शामिल हुए और कार्यक्रम को यादगार बनाने में अपना योगदान दिया।

Related posts

उत्तर भारत में एक्सेंचर में सर्वाधिक चयन: जीएल बजाज ने रचा ऐतिहासिक प्लेसमेंट रिकॉर्ड — 621 छात्रों का चयन, 360 एक्सेंचर और 261 कैपजेमिनी में

admin

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्रालय की पहल के से गलगोटिया विश्‍वविद्यालय बना कृत्रिम बुद्धिमत्ता संवाद का राष्ट्रीय केंद्र

admin

जीएल बजाज कॉलेज के डीन (स्ट्रेटेजी) डॉ. शशांक अवस्थी बने IEEE इंडिया काउंसिल के उपाध्यक्ष*

admin