Bharat Vandan News
Image default
दिल्ली NCR

यमुना प्राधिकरण ने 8 औद्योगिक निवेशकों को सौंपे लेटर ऑफ इंटेंट (LoI), ₹3,181.20 करोड़ के निवेश एवं लगभग 18,126 प्रत्यक्ष रोजगार का मार्ग प्रशस्त

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA)
दिनांक: 30 जून, 2026

यमुना प्राधिकरण ने 8 औद्योगिक निवेशकों को सौंपे लेटर ऑफ इंटेंट (LoI), ₹3,181.20 करोड़ के निवेश एवं लगभग 18,126 प्रत्यक्ष रोजगार का मार्ग प्रशस्त

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) के सभा कक्ष में आज आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) श्री राकेश कुमार सिंह द्वारा विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में निवेश करने वाले 8 निवेशकों को औद्योगिक भूमि आवंटन हेतु लेटर ऑफ इंटेंट (Letter of Intent – LoI) प्रदान किए गए।

इस अवसर पर प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी एवं निवेश प्रकोष्ठ (Investment Cell) के नोडल अधिकारी श्री शैलेन्द्र कुमार भाटिया सहित संबंधित अधिकारी एवं निवेशक उपस्थित रहे।

इन आठ परियोजनाओं के माध्यम से लगभग ₹3,181.20 करोड़ के निवेश तथा करीब 18,126 प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होने का अनुमान है। ये परियोजनाएँ ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, स्वास्थ्य उपकरण, खाद्य प्रसंस्करण, कॉस्मेटिक्स, पीसीबी निर्माण एवं स्टील फर्नीचर जैसे विविध क्षेत्रों में स्थापित होंगी, जिससे यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी।

स्वीकृत निवेश प्रस्तावों का संक्षिप्त विवरण

1. Samvardhana Motherson International Limited

* भूमि : 50 एकड़ (सेक्टर-8D)
* निवेश : ₹1,156 करोड़
* क्षेत्र : ऑटोमोटिव कंपोनेंट्स निर्माण
* रोजगार : लगभग 8,000

2. Balar Marketing Pvt. Ltd.

* भूमि : 8 एकड़
* निवेश : ₹300 करोड़
* क्षेत्र : इंटीग्रेटेड स्मार्ट इलेक्ट्रिकल मैन्युफैक्चरिंग, अनुसंधान एवं निर्यातोन्मुख इकाई
* रोजगार : लगभग 1,500

3. Triveni Almirah Pvt. Ltd.

* भूमि : 10 एकड़
* निवेश : ₹375 करोड़
* क्षेत्र : स्टील अलमारी एवं स्टील फर्नीचर निर्माण
* रोजगार : लगभग 458

4. Anondita Healthcare

* भूमि : 8 एकड़
* निवेश : ₹500 करोड़
* क्षेत्र : मेडिकल एवं हेल्थकेयर ग्लव्स निर्माण
* रोजगार : लगभग 750

5. Crispy City Foods Pvt. Ltd.

* भूमि : 4 एकड़
* निवेश : ₹122 करोड़
* क्षेत्र : फूड प्रोसेसिंग एवं पैकेजिंग
* रोजगार : लगभग 4,000

6. A G Organica Pvt. Ltd.

* भूमि : 3 एकड़
* निवेश : ₹259.90 करोड़
* क्षेत्र : परफ्यूम, कॉस्मेटिक्स एवं पर्सनल केयर उत्पाद निर्माण
* रोजगार : लगभग 1,118

7. Innovex Products LLP

* भूमि : 3 एकड़
* निवेश : ₹140 करोड़
* क्षेत्र : फूड प्रोसेसिंग एवं पैकेजिंग
* रोजगार : लगभग 2,000

8. Apaar Infratech Private Limited

* भूमि : 2.5 एकड़
* निवेश : ₹29.30 करोड़
* क्षेत्र : प्रिंटेड सर्किट बोर्ड (PCB) एवं इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स निर्माण
* रोजगार : लगभग 300

मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री राकेश कुमार सिंह ने कहा कि यमुना प्राधिकरण प्रदेश में निवेशकों के लिए पारदर्शी, त्वरित एवं उद्योग-अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इन परियोजनाओं से औद्योगिक विकास को गति मिलने के साथ-साथ बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन होगा तथा उत्तर प्रदेश को विनिर्माण एवं निवेश का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति होगी।

Related posts

“उदयन केयर-चैरिटेबल ट्रस्ट” के सहयोग से पढ़ने वाले विद्यार्थियों ने गलगोटियास विश्वविद्यालय में किया “टैक्निकल विज़िट।”

admin

ईरान-इजरायल के बीच जारी युद्ध और मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के कारण वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल और गैस की आपूर्ति को लेकर गंभीर अनिश्चितता पैदा हो गई

admin

12 साल बेमिसाल : बदला भारत, बढ़ा विश्वास” पिछले 12 वर्षों में भारत ने केवल योजनाएं नहीं बनाईं, बल्कि करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन की नई इबारत लिखी है।

admin