Bharat Vandan News
Image default
प्रशासनिक

पुलिस कमिश्रर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में श्रावण मास में चल रही कांवड़ यात्रा को सकुशल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित तरीके से सम्पन्न

*पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर*
🟥🟦🟥🟦

*पुलिस कमिश्रर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में श्रावण मास में चल रही कांवड़ यात्रा को सकुशल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित तरीके से सम्पन्न कराने हेतु आज दिनांक 08.08.2026 को पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल नोएडा श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह के द्वारा मय पुलिस बल के साथ सेन्ट्रल नोएडा जोन के अन्तर्गत विभिन्न थाना क्षेत्रों में कांवड़ यात्रा मार्ग एवं कांवड़ शिविर (पंडाल) का स्थलीय निरीक्षण किया गया एवं साथ ही यात्रा कर रहे शिव भक्तों से वार्ता कर कुशलक्षेम लिया गया। निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा कांवड़ यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, चिकित्सा सहायता सहित कांवड़ शिविरों में श्रद्धालुओं को उचित व्यवस्था उपलब्ध कराने हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। उनके द्वारा निर्देशित किया गया कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता रहे। ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगणों को पूर्ण सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु ब्रीफ किया गया।*

*मीडिया सेल*
*पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।*

Related posts

ग्रेनो में पहली बार तीन ई-चार्जिंग स्टेशन तैयार ————————— –एक साथ 12 इलेक्ट्रिक वाहन चार्ज हो सकेंगे –ट्रेड शो में आने वाले वाहनों को भी होगी सुविधा

admin

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अर्बन सर्विसेज विभाग की तरफ से सेक्टर अल्फा -टू में अवैध रूप से लग रहे अतिक्रमण पर मंगलवार को स्थानीय पुलिस की मदद से कार्रवाई

admin

कूड़े को सेग्रिगेट करने के लिए ग्रेनो प्राधिकरण ने निकाली जागरुकता रैली ————– –फीडबैक फाउंडेशन 1 जून से जोन 5 के सेक्टरों में उठाएगी कूड़ा ————–

admin