Bharat Vandan News
Image default
दिल्ली NCR

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा सेक्टर-2 एवं सेक्टर-3 में वायु प्रदूषण की रोकथाम एवं C&D वेस्ट के उचित निस्तारण हेतु जागरूकता अभियान

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा सेक्टर-2 एवं सेक्टर-3 में वायु प्रदूषण की रोकथाम एवं C&D वेस्ट के उचित निस्तारण हेतु जागरूकता अभियान

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा सेक्टर-2 एवं सेक्टर-3 में वायु प्रदूषण की रोकथाम तथा Construction & Demolition (C&D) Waste के उचित निस्तारण एवं पुनर्चक्रण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जागरूकता अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान सेक्टर-2 एवं सेक्टर-3 के RWA पदाधिकारियों एवं सेक्टरवासियों को C&D वेस्ट को खुले में न फेंकने तथा निर्धारित व्यवस्था के माध्यम से निस्तारित करने के लिए जागरूक किया गया। साथ ही, C&D Waste Processing Plant में प्रोसेस किए गए रीसाइकल्ड C&D मटेरियल के पुनः उपयोग के संबंध में भी जानकारी दी गई, जिससे निर्माण कार्यों में पुनर्चक्रित सामग्री के उपयोग को बढ़ावा देकर पर्यावरण संरक्षण एवं वायु प्रदूषण नियंत्रण में सहयोग मिल सके।

जागरूकता अभियान के दौरान ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की ओर से रामकुमार, वरिष्ठ प्रबंधक; श्यामा प्रसाद, वरिष्ठ प्रबंधक; अरविंद कुमार, प्रबंधक; दिव्या चौधरी, प्रबंधक; स्वतंत्र वर्मा; रोहित गुप्ता एवं लव शंकर भारती उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त कार्यदायी संस्था Feedback Foundation एवं APAG की टीम भी अभियान में उपस्थित रही और सेक्टरवासियों को वायु प्रदूषण नियंत्रण, C&D Waste के उचित निस्तारण तथा रीसाइकल्ड सामग्री के पुनः उपयोग के प्रति जागरूक किया।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा नागरिकों से अपील की गई कि निर्माण एवं विध्वंस से निकलने वाले मलबे को खुले में न डालें तथा C&D Waste के वैज्ञानिक निस्तारण एवं पुनः उपयोग की व्यवस्था में सहयोग करें। सामूहिक प्रयासों से स्वच्छ, प्रदूषणमुक्त एवं बेहतर पर्यावरण सुनिश्चित किया जा सकता है।

Related posts

61वां आईएचजीएफ दिल्ली मेला – स्प्रिंग 2026 14 से 18 फरवरी 2026; इंडिया एक्सपो सेंटर, ग्रेटर नोएडा सोर्सिंग की गति और प्रगति लगातार जारी, आईएचजीएफ दिल्ली मेले की अंतरराष्ट्रीय लोकप्रियता की पुष्टि हुई

admin

ईरान-इजरायल के बीच जारी युद्ध और मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के कारण वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल और गैस की आपूर्ति को लेकर गंभीर अनिश्चितता पैदा हो गई

admin

गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में “सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स एवं सामाजिक प्रासंगिकता से जुड़े साइट परियोजनाएँ” पर विशेषज्ञ व्याख्यान

admin