एक्सपोमार्ट ग्रेटर नोएडा में दिनांक 25 सितंबर से 29 सितंबर, 2026 तक आयोजित यू पी इंटरनेशनल ट्रेड शो में हॉल नंबर 03 में यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा 25 वर्षों की विकास यात्रा को प्रदर्शित करता स्टाल लगाया गया है।
यीडा के स्टाल में प्राधिकरण के प्रथम चरण 2041 के मास्टर प्लान का एक मॉडल भी स्थापित किया गया है, जिसमे प्राधिकरण के सभी सेक्टरों व कनेक्टिविटी को दिखाया गया है। इसके अतिरिक्त नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का मॉडल भी स्टाल में रखा गया है। प्राधिकरण द्वारा अपने स्टाल में औद्योगिक प्रगति को पोस्टर्स के माध्यम से दर्शाया गया है, जिसमे मुख्य रूप से पिछले एक वर्ष में किए गए बड़े औद्योगिक आवंटन के बारे में व प्राधिकरण क्षेत्र में हुए निवेश को दर्शाया गया है। साथ ही साथ इंटरनेशनल फ़िल्म सिटी, फिनटेक सिटी, अपेरल पार्क, टॉय पार्क, मेडिकल डिवाइसेज पार्क, हैंडीक्राफ्ट पार्क, लॉजिस्टिक पार्क, हेरिटेज सिटी आदि सहित योजनावों तथा प्राधिकरण द्वारा नई प्रस्तावित योजनाओं यथा जापान सिटी सेक्टर 5A, कोरियन सिटी सेक्टर 4A, सिंगापुर सिटी सेक्टर 7, ताइवान सिटी सेक्टर 6, प्रस्तावित इंटरनेशनल स्टेडियम सेक्टर 23D, प्रस्तावित आईएसबीटी सेक्टर 23C, मेडिकल हब सेक्टर 13 व 14 में प्रस्तावित योजनावों को पोस्टरस में प्रदर्शित किया गया है।
कल माननीय औद्योगिक विकास मंत्री श्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी जी द्वारा यीडा के स्टाल का उद्घाटन किया गया तथा प्रदर्शनी व विकास मॉडल्स का अवलोकन किया गया। मुख्य कार्यपालक अधिकारी महोदय श्री राकेश कुमाए सिंह द्वारा कई उद्योगपति साथ वार्ता की गई तथा उन्हें प्राधिकरण की योजनावों से अवगत करवाया गया। मुख्य कार्यपालक अधिकारी द्वारा IIDC श्री दीपक कुमार जी का स्टाल में स्वागत किया गया तथा प्राधिकरण द्वारा चलाई जा रही विभिन्न विकास योजनाओं व विभिन्न परियोजनावों की प्रगति से भी अवगत कराया गया। यीडा स्टाल पर काफ़ी बड़ी संख्या में अधिकारीगण, मीडिया बंधु व आगंतुक भी पहुँच रहे हैं।
आज श्री आलोक कुमार, अपर मुख्य सचिव, उद्योग विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार / अध्यक्ष, यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा एक्सपोमार्ट में यीडा प्राधिकरण स्टाल का भ्रमण किया तथा प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया तथा डॉ राकेश कुमार, चेयरमैन, आईईएमएल भी अध्यक्ष महोदय के साथ उपस्थित रहे।

