Bharat Vandan News
Image default
Uncategorized

कांग्रेस के “वोट बचाओ – लोकतंत्र बचाओ” के नारों से गूंजा दादरी, जिला कांग्रेस ने निकाला आक्रोश मार्च “वोट चोर–गद्दी छोड़”, “वोट चोरी नहीं चलेगी” के नारों के साथ सड़कों पर उतरे कांग्रेस कार्यकर्ता, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बर्खास्तगी नकी माँग।

“वोट बचाओ – लोकतंत्र बचाओ” के नारों से गूंजा दादरी, जिला कांग्रेस ने निकाला आक्रोश मार्च “वोट चोर–गद्दी छोड़”, “वोट चोरी नहीं चलेगी” के नारों के साथ सड़कों पर उतरे कांग्रेस कार्यकर्ता, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बर्खास्तगी की माँग।

आदरणीय पत्रकार बंधू
नमस्कार,

जिला कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्ध नगर द्वारा पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार आज दादरी नगर में “वोट बचाओ–लोकतंत्र बचाओ” आक्रोश मार्च निकाला गया। दादरी रेलवे रोड से प्रारंभ हुआ मार्च जीटी रोड होते हुए नगर पालिका दादरी पहुंचा। मार्च में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, महिलाओं, छात्रों तथा आम नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के लिए अपनी आवाज बुलंद की।

आक्रोश मार्च के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता “वोट चोर–गद्दी छोड़”, “वोट चोरी नहीं चलेगी”, “लोकतंत्र की हत्या बंद करो”, “संविधान का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान” तथा “ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो” जैसे नारों के साथ आगे बढ़ते रहे। हाथों में तख्तियां और कांग्रेस के झंडे लिए कार्यकर्ताओं ने पूरे रास्ते जोरदार नारेबाजी कर अपना विरोध दर्ज कराया।
मार्च के दौरान दादरी के बाजार में एक अलग ही दृश्य देखने को मिला। रेलवे रोड और जीटी रोड पर स्थानीय सब्जी विक्रेताओं, रेहड़ी-खोमचे वालों, छोटे दुकानदारों और व्यापारियों ने अपने-अपने स्थान पर खड़े होकर मार्च को देखा। गूंजते नारों के बीच अनेक लोगों ने अपनी मुट्ठियां आसमान की ओर तानकर कांग्रेस के आक्रोश मार्च के प्रति मूक समर्थन व्यक्त किया। राहगीर और व्यापारी अपने मोबाइल फोन से मार्च की रील और वीडियो बनाते भी दिखाई दिए।

जिला कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्ध नगर के अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने कहा कि लोकतंत्र में नागरिक के पास सबसे बड़ी ताकत उसका वोट है और यदि उसी वोट की पवित्रता तथा निष्पक्षता पर सवाल खड़े होते हैं, तो यह केवल किसी राजनीतिक दल का विषय नहीं रह जाता बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक के लोकतांत्रिक अधिकार से जुड़ा प्रश्न बन जाता है।

उन्होंने कहा, यह लड़ाई कांग्रेस की सत्ता के लिए नहीं, बल्कि जनता के वोट और लोकतंत्र की सत्ता बचाने की लड़ाई है। देश का मतदाता अपने वोट का मालिक है और उसके जनादेश के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ कांग्रेस पार्टी स्वीकार नहीं करेगी। राहुल गांधी जी ने वोट के अधिकार और चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता को लेकर जो सवाल देश के सामने रखे हैं, उनका जवाब आरोप-प्रत्यारोप से नहीं, बल्कि पूरी पारदर्शिता और तथ्यों के साथ दिया जाना चाहिए।

दीपक भाटी चोटीवाला ने कहा कि आज दादरी की सड़कों पर केवल कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आक्रोश नहीं दिखाई दिया, बल्कि आम जनता की प्रतिक्रिया भी साफ महसूस हुई। जब सब्जी बेचने वाला, रेहड़ी लगाने वाला, छोटा दुकानदार और राह चलता नागरिक अपने काम की जगह पर खड़े होकर मुट्ठी तानकर इस आवाज के साथ जुड़ता है, तो यह बताता है कि लोकतंत्र और वोट के अधिकार का सवाल जनता के दिल तक पहुंच चुका है। आज दादरी की सड़कों से निकली यह आवाज आने वाले समय में पूरे देश की आवाज बनेगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी संविधान, लोकतंत्र और नागरिकों के मताधिकार की रक्षा के लिए सड़क से लेकर हर लोकतांत्रिक मंच तक संघर्ष करेगी। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग दोहराते हुए कहा कि चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था के प्रति जनता का विश्वास सर्वोपरि है और चुनावी प्रक्रिया को लेकर उठ रहे सवालों का संतोषजनक तथा पारदर्शी जवाब देश को मिलना चाहिए।

महानगर अध्यक्ष मुकेश यादव ने  कहा कि “वोट बचाओ–लोकतंत्र बचाओ” अभियान केवल एक दिन का प्रदर्शन नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए व्यापक जनसंघर्ष है। कांग्रेस कार्यकर्ता गांव, कस्बे और शहरों तक इस संदेश को लेकर जाएंगे तथा जनता को लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के लिए जागरूक करेंगे।

आक्रोश मार्च नगर पालिका दादरी पहुंचकर जोरदार नारेबाजी और लोकतंत्र तथा संविधान की रक्षा के संकल्प के साथ संपन्न हुआ।

आक्रोश प्रदर्शन में मुकेश यादव, अजय चौधरी, मुकेश शर्मा, अशोक पंडित, राधा रानी, निशा शर्मा, रिज़वान चौधरी, सुरेन्द्र प्रताप, पुनीत मावी, नीरज लोहिया, भगवती शर्मा, गौतम अवाना, संदीप नागर, बिन्नू भाटी, धर्म सिंह, अरुण गुर्जर, गीता देवी, सुबोध भट्ट, रमेश वाल्मीकि, विपिन त्यागी, नीतीश चौधरी, महाराज सिंह नागर, विजय नागर, सचिन शर्मा, कपिल भाटी, आर०के प्रथम, गीता देवी, तनवीर, अजब सिंह, जय प्रसाद,निक्की अरविंद रेक्सवाल,देवेश चौधरी मोहित एडवोकेट, प्रिंस आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

धन्यवाद

सादर

दीपक भाटी चोटीवाला
जिला अध्यक्ष, कांग्रेस – गौतमबुद्ध नगर
सदस्य – AICC

+91 9910 17 4200

Related posts

जनपद न्यायालय परिसर गौतमबुद्धनगर में दुकानों/व्यवसायिक स्थलों के आवंटन हेतु इच्छुक व्यक्ति 13 अप्रैल तक कर सकते हैं आवेदन*

admin

Government not doing enough to prevent left-handed pupils being left behind

admin

नोएडा/ आदर्श वेलफेयर सोसाइटी सेक्टर ओमिक्रोन 3 में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भव्य आयोजन हुआ

admin