Bharat Vandan News
Image default
प्रशासनिक

सेवा संकल्प अभियान के तहत इंडिया एक्सपो मार्ट ग्रेटर नोएडा में आयोजित हुई विकसित भारत संकल्प सभा एवं निकाली गई सेवा ज्योति यात्रा

*सेवा संकल्प अभियान के तहत इंडिया एक्सपो मार्ट ग्रेटर नोएडा में आयोजित हुई विकसित भारत संकल्प सभा एवं निकाली गई सेवा ज्योति यात्रा*

*भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के संबोधन का हुआ लाइव प्रसारण*

*भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा जी ने ग्रेटर नोएडा में सेवा ज्योति प्रज्वलित कर सेवा ज्योति यात्रा का किया शुभारंभ*

*गौतमबुद्धनगर 07 अक्टूबर 2026*

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज जनपद गौतमबुद्धनगर के ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट एवं सेंटर परिसर में विकसित भारत संकल्प सभा एवं सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री जी के संबोधन का एलईडी स्क्रीन के माध्यम से लाइव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री, भारत सरकार जे.पी. नड्डा तथा जनपद के माननीय प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह, माननीय राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर, माननीय सांसद डॉ. महेश शर्मा, माननीय विधायक दादरी तेजपाल नागर, माननीय विधायक जेवर धीरेंद्र सिंह सहित जनप्रतिनिधिगण, पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं अन्य प्रतिभागी उपस्थित रहे। सभी ने प्रधानमंत्री जी के संबोधन का सीधा प्रसारण देखा एवं सुना। कार्यक्रम में सेवा, सुशासन, विकास एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रकाश डाला गया तथा विकसित भारत के निर्माण में जनभागीदारी और सामूहिक प्रयासों के महत्व को रेखांकित किया गया।
भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री जी के संबोधन के प्रसारण के उपरांत माननीय केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा जी द्वारा सेवा ज्योति प्रज्वलित कर सेवा ज्योति यात्रा का शुभारंभ किया गया। यात्रा इंडिया एक्सपो मार्ट, ग्रेटर नोएडा से प्रारंभ होकर गुर्जर सेवा संस्थान, ग्रेटर नोएडा पर संपन्न हुई। यात्रा में उपस्थित लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए सेवा, सुशासन, विकास एवं जनकल्याण की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम स्थल पर भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘25 वर्ष जनसेवा से राष्ट्रसेवा’ तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विकासपरक कार्यक्रमों एवं देश-प्रदेश की विकास यात्रा पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी के माध्यम से विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी आमजन तक पहुंचाई गई। उपस्थित लोगों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विकास कार्यों से संबंधित जानकारी प्राप्त की।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित सेवा ज्योति यात्रा के माध्यम से सेवा एवं जनकल्याण की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया। वहीं, विकसित भारत संकल्प सभा के माध्यम से सेवा, सुशासन, विकास एवं जनकल्याण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों से आमजन को अवगत कराते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया।
सौजन्य से सूचना विभाग, गौतमबुद्धनगर।

Related posts

वैदपुरा और खोदना कलां में निर्माणाधीन भवन हुए सील ———— –अधिसूचित एरिया में अवैध रूप से बन रहीं थीं बिल्डिंगें –ग्रेनो प्राधिकरण ने पुलिस की मौजूदगी में की कार्रवाई ———

admin

जनपद में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस* *जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट एवं कैंप कार्यालय में किया ध्वजारोहण*

admin

व्यक्तित्व व कृतित्व पर आधारित प्रदर्शनी का माननीय विधायक दादरी तेजपाल नागर ने रिबन काटकर किया शुभारंभ

admin