Bharat Vandan News
Image default
दिल्ली NCR

दीपावली के मद्देनजर औद्योगिक क्षेत्रों की सुरक्षा एवं श्रमिकों से जुड़े विषयों पर IBA की पुलिस प्रशासन, UPSIDA एवं श्रम विभाग के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक।

इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (IBA), ग्रेटर नोएडा

दीपावली के मद्देनजर औद्योगिक क्षेत्रों की सुरक्षा एवं श्रमिकों से जुड़े विषयों पर IBA की पुलिस प्रशासन, UPSIDA एवं श्रम विभाग के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक।

ग्रेटर नोएडा, 3 नवंबर 2026: इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (IBA) द्वारा साइट-5 एवं EPIP औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमियों की सुरक्षा एवं औद्योगिक गतिविधियों को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन एवं UPSIDA के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ADCP श्री संतोष कुमार ने की।

बैठक में पुलिस प्रशासन की ओर से डॉ. रवि शंकर मिश्रा, ACP-3; श्री प्रदीप शर्मा, SHO कासना तथा श्री हर्षवर्धन, सब-इंस्पेक्टर एवं चौकी प्रभारी साइट-5 उपस्थित रहे।UPSIDA की ओर से श्री अनिल शर्मा, रीजनल मैनेजर, गौतम बुद्ध नगर एवं श्री एन.के. जैन, अधिशासी अभियंता उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त श्रम प्रवर्तन अधिकारी श्री जय प्रकाश सिंह भी बैठक में शामिल हुए।

IBA की ओर से उपाध्यक्ष श्री राजेश खन्ना, जॉइंट सेक्रेटरी श्री विकास राय, सेक्टर सेक्रेटरी (साइट-5) श्री वीरेंद्र प्रताप रावल एवं वरिष्ठ सदस्य श्री आकाश अश्वथी सहित एसोसिएशन के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक में साइट-5 एवं EPIP औद्योगिक क्षेत्र के अनेक उद्यमियों ने सहभागिता की। इनमें वरिष्ठ उद्यमी श्री प्रमोद झा, PPAP Automotive से श्री सुनील कुमार दीक्षित तथा कई वरिष्ठ उद्यमी शामिल रहे।

बैठक का प्रमुख उद्देश्य दीपावली के दौरान एवं उसके पश्चात औद्योगिक क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था, सुरक्षा एवं औद्योगिक गतिविधियों को निर्बाध बनाए रखना रहा।

बैठक में श्रमिकों को समय पर वेतन एवं दीपावली बोनस का भुगतान सुनिश्चित करने तथा श्रमिकों की छुट्टियों एवं उनके आवागमन से संबंधित विषयों पर चर्चा की गई। विशेष रूप से दीपावली के अवसर पर लंबी छुट्टियों के दौरान बड़ी संख्या में श्रमिकों के अपने गृह जनपद चले जाने और कई औद्योगिक इकाइयों के अस्थायी रूप से बंद रहने की स्थिति में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया।

इस दौरान औद्योगिक क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ाने, संवेदनशील स्थानों एवं संभावित अपराध प्रभावित क्षेत्रों की पहचान करने, आवश्यकतानुसार नए स्थानों पर CCTV कैमरे स्थापित कराने तथा फैक्ट्री प्रबंधन, सुरक्षा गार्डों एवं अन्य संबंधित कर्मचारियों को सतर्कता बरतने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देने जैसे महत्वपूर्ण सुझावों पर चर्चा हुई।

बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि दीपावली की छुट्टियों के दौरान बंद रहने वाली औद्योगिक इकाइयों में चोरी, आगजनी एवं अन्य अप्रिय घटनाओं की रोकथाम के लिए पुलिस प्रशासन, UPSIDA एवं उद्यमियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाए।

IBA का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि दीपावली का त्योहार शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो तथा त्योहार के दौरान और उसके बाद औद्योगिक क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, आपराधिक घटना अथवा औद्योगिक व्यवधान की स्थिति उत्पन्न न हो।

इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (IBA)
ग्रेटर नोएडा

Related posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 का उद्घाटन यूपीआईटीएस 2025 के साथ उत्तर प्रदेश बनेगा ग्लोबल सोर्सिंग हब

admin

मिशन शक्ति 6.0 के अंतर्गत महिला सुरक्षा, साइबर जागरूकता एवं यातायात सुरक्षा पर हुआ भव्य जागरूकता कार्यक्रम

admin

गलगोटियास विश्वविद्यालय के एन० एस० एस० विभाग ने “युवा संवाद भारत @ 2047” के कार्यक्रम का किया भव्य आयोजन।

admin