Bharat Vandan News
Image default
साहित्य

भारतेंदु नाट्य अकादमी, संस्कृति विभाग, जिला प्रशासन व गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय के प्रमुख ऑडिटोरियम में आयोजित होगा नाट्य कार्यक्रम*

 

*गौतमबुद्धनगर में 21 नवंबर को होगा ‘आनंदमठ’ नाटक का मंचन*

*भारतेंदु नाट्य अकादमी, संस्कृति विभाग, जिला प्रशासन व गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय के प्रमुख ऑडिटोरियम में आयोजित होगा नाट्य कार्यक्रम*

*गौतमबुद्धनगर 20 नवंबर 2026*

उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा भारतेंदु नाट्य अकादमी के स्वर्ण जयंती समारोह के अवसर पर की गई घोषणा के क्रम में प्रदेश के सभी 75 जनपदों में ऐतिहासिक नायकों, स्वतंत्रता सेनानियों, राष्ट्रीय विभूतियों एवं प्रसिद्ध साहित्यिक कृतियों पर आधारित नाटकों का आयोजन एवं मंचन कराया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य प्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक विरासत को रंगमंच के माध्यम से आमजन तक पहुंचाना तथा नई पीढ़ी को देश के गौरवशाली इतिहास, राष्ट्रीय चेतना और महापुरुषों के योगदान से परिचित कराना है।
इसी क्रम में जनपद गौतमबुद्धनगर में दिनांक 21 नवंबर 2026 को सायं 05:00 बजे भारतेंदु नाट्य अकादमी, संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश, जिला प्रशासन एवं गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में प्रसिद्ध साहित्यिक कृति ‘आनंदमठ’ पर आधारित नाटक का मंचन किया जाएगा। यह सांस्कृतिक कार्यक्रम गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा स्थित प्रेक्षागृह-01 (मुख्य ऑडिटोरियम) में आयोजित होगा।
इस नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से दर्शकों को भारतीय इतिहास, राष्ट्रभावना, सांस्कृतिक चेतना एवं साहित्यिक विरासत के महत्वपूर्ण पहलुओं से रूबरू होने का अवसर मिलेगा। साथ ही, यह आयोजन युवाओं एवं विद्यार्थियों को भारतीय साहित्य और स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े ऐतिहासिक प्रसंगों को समझने तथा अपनी सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने के लिए प्रेरित करेगा। कार्यक्रम में जनपद के माननीय जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति भी रहेगी।
सौजन्य से सूचना विभाग गौतमबुद्धनगर।

Related posts

दिनांक 27 जुलाई को महीपाल सिंह द्वारा रचित कहानी ‘पलटू की पलटन’का विमोचन डाक्टर महेश शर्मा जी (सांसद एवं अध्यक्ष -सासंद आवासीय समिति -भारत सरकार) द्वारा सेक्टर 35 नोएडा के सामुदायिक केंद्र में किया गया।

admin

गौतमबुद्धनगर की “मानस अवलोकन संस्था (कलुपुरा)” ने मनायी गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती।

admin

पुस्तक “सम्मा सती-द राइट माइंडफुलनेस” का विमोचन –ग्रेनो प्राधिकरण के प्रबंधक डॉ केएम चौधरी ने लिखी है यह पुस्तक

admin