Bharat Vandan News
Image default
राजनीतिक

*”नोएडा और ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण के प्रभावित किसानों की समस्याओं के निराकरण हेतु राजस्व परिषद के नेतृत्व में गठित की गई कमेटी की रिपोर्ट शीघ्र होगी लागू”*

*”नोएडा और ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण के प्रभावित किसानों की समस्याओं के निराकरण हेतु राजस्व परिषद के नेतृत्व में गठित की गई कमेटी की रिपोर्ट शीघ्र होगी लागू”*

उपरोक्त शब्द जेवर विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने आज दिनांक 30 जुलाई 2024 को लखनऊ स्थित कालिदास मार्ग पर माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी से मुलाकात के बाद कहे।
जैसा की विदित ही है कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण के प्रभावित किसान, वर्षों से अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं, इसी को देखते हुए जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने एक उच्चस्तरीय कमेटी का गठन किए जाने हेतु आग्रह किया था, जिस पर दिनांक 21 फरवरी 2024 को राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश शासन के अध्यक्ष के नेतृत्व में एक कमेटी का गठन किया गया, जिसमें मंडल आयुक्त मेरठ और जिलाधिकारी जनपद गौतमबुद्धनगर भी शामिल थे। इस संबंध में कई दौर की बैठकें भी हो चुकी हैं।
इसी को लेकर जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह जी ने आज माननीय मुख्यमंत्री जी से शीघ्र जनपद गौतमबुद्धनगर के किसानों के हित में निर्णय लिए जाने हेतु मुलाकात की।
इस संबंध में जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी को एक पत्र भी प्रेरित किया, जो इस प्रेस विज्ञप्ति के साथ संलग्न किया जा रहा है।

Related posts

*”जेवर विधानसभा में बनेगी एक और गौशाला, निराश्रित गौवंशों से मिलेगी निजात, ग्राम धनौरी में लगभग 05 करोड़ की लागत से होगा निर्माण कार्य, अगले सप्ताह होगा टेंडर, लगभग 500 गौवंशों को मिलेगा आसरा”

admin

दादरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जनपद गौतमबुद्धनगर के ग्राम जारचा, परगना व तहसील दादरी में राजकीय डिग्री कॉलेज के निर्माण कार्य का शुभारंभ

admin

भारतीय जनता पार्टी नोएडा महानगर के जिला कार्यालय में श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की 125वीं जन्म जयंती संस्मरण पखवाड़ा के अंतर्गत जिला अध्यक्ष श्री महेश चौहान जी के नेतृत्व में जिला कार्यकर्ता सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया।

admin