Bharat Vandan News
Image default
आध्यात्मिक

अग्रसेन भवन में संपन्न हुई योग की पाठशाला*

*अग्रसेन भवन में संपन्न हुई योग की पाठशाला*
———————————————–
*21 जून, ग्रेनो, श्री महाराजा अग्रसेन वैश्य सेवा समिति, ग्रेटर नोएडा द्वारा 21 जून अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अग्रसेन भवन, स्वर्ण नगरी में योग की पाठशाला आयोजित की गयी। जिसमें आचार्य कर्मवीर जी द्वारा दैनिक करने वाले योगा कराये व सिखाये गये।*

*आचार्य जी ने बताया कि योगा करने से शरीर स्वस्थ व स्वास्थ्य उत्तम रहता है। हममें से अधिकतर लोग नियमित योगा करते है परंतु जो साथी प्रतिदिन योगा नहीं करते वो आज अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नियमित योगा करने का संकल्प लें। उन्होंने बताया कि यदि हम प्रतिदिन कम से कम 30 मिनिट की वॉक तथा 30 मिनिट एक्सरसाइज व योगा करते है तो हम अपने आपको स्वस्थ व ऊर्जावान बनाये रखते हैं।*

*योग शिविर में सौरभ बंसल, नवीन जिंदल, मनोज गुप्ता, पवन गोयल, पुष्पेंद्र गोयल, राजेश गुप्ता, आशीष गुप्ता, अरुण गुप्ता, अशोक अग्रवाल, सत्यप्रकाश अग्रवाल, ऋषि गोयल, अतुल जिंदल, विनोद गुप्ता, अंकुर गर्ग, महिपाल गर्ग सहित महिलाओं ने भी भाग लिया।*

Related posts

*ध्रुव ने बचपन में ही छोड़ दिया अपना घरबार* एकल श्रीहरि बनवासी फाउंडेशन के अंतर्गत श्री मद भागवत कथा के तृतीय दिवस

admin

*11 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में जनपद में 15 जून से 21 जून 2025 तक आयोजित किया जा रहा है योग सप्ताह*

admin

*व्यास नारद संवाद से शुरू हुई भागवत कथा* एकल श्रीहरि बनवासी फाउंडेशन के अंतर्गत श्री मद भागवत कथा के द्वितीय दिवस

admin