Bharat Vandan News
Image default
सामाजिक

अगस्त क्रांति अभियान का ऐलान, 7 अगस्त से भ्रष्टाचार के खिलाफ जिला मुख्यालय पर आंदोलन

अगस्त क्रांति अभियान का ऐलान, 7 अगस्त से भ्रष्टाचार के खिलाफ जिला मुख्यालय पर आंदोलन

ग्रेटर नोएडा। करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने गौतमबुद्ध नगर के विभिन्न सरकारी विभागों में कथित रूप से बढ़ते भ्रष्टाचार के खिलाफ अगस्त क्रांति अभियान शुरू करने का ऐलान किया है। संगठन ने ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब और ग्रेटर नोएडा जर्नलिस्ट प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि आंदोलन की शुरुआत 7 अगस्त से जिला मुख्यालय सूरजपुर से की जाएगी।

संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय और आलोक नागर ने कहा कि भूजल, खाद्य, शिक्षा, चिकित्सा, परिवहन विभाग, तीनों प्राधिकरणों और तीनों तहसीलों में आम लोगों को अपने कार्यों के लिए लंबे समय तक चक्कर लगाने पड़ते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कई स्थानों पर लोगों से सुविधा शुल्क की मांग की जाती है, जिससे किसान, मजदूर और आम नागरिक परेशान हैं।

प्रेस वार्ता के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि आंदोलन का उद्देश्य सरकारी विभागों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित कराना तथा भ्रष्टाचार के खिलाफ जनजागरण अभियान चलाना है। उन्होंने बताया कि अगस्त क्रांति की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि से प्रेरणा लेते हुए इस अभियान के माध्यम से भ्रष्टाचार के खिलाफ जनआंदोलन खड़ा किया जाएगा।

संगठन के प्रतिनिधियों ने बताया कि 7 अगस्त को जिला मुख्यालय सूरजपुर में होने वाले पहले चरण के आंदोलन के माध्यम से प्रशासन का ध्यान विभिन्न विभागों में आम जनता की समस्याओं और कथित भ्रष्टाचार की ओर आकर्षित किया जाएगा। साथ ही चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा।

प्रेस वार्ता में मुख्य संरक्षक डॉ. शीतल प्रसाद, मास्टर दिनेश नागर, बलराज हूण, मुकेश कसाना, चौधरी प्रेमराज भाटी, शिव कुमार कसाना, ब्रह्मपाल सिंह कपासिया, गौरव भाटी सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Related posts

उषा चंद्रा बनी नमामि गंगे गंगा विचार मंच की जिला गौतम बुद्ध नगर की संयोजक राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार।

admin

जिला कारागार, गौतमबुद्धनगर में चौथे दिन जेल प्रीमियर लीग क्रिकेट मैच का रोमांचक आगाज हुआ। इस अवसर पर जेल अधीक्षक श्री बृजेश कुमार, श्री विवेकपाल सिंह चिकित्साधिकारी

admin

14 फ़रवरी को होगा 25 निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह समारोह

admin