Bharat Vandan News
Image default
दिल्ली NCR

ऑल राजपूत ऑर्गेनाइजेशनश कोऑर्डिनेशन कमिटी( AROCC) के द्वारा दिलशाद गार्डन के बीकानेरवाला रेस्टोरेंट में एक स्वागत कार्यक्रम आयोजन किया गया

ऑल राजपूत ऑर्गेनाइजेशनश कोऑर्डिनेशन कमिटी( AROCC) के द्वारा दिलशाद गार्डन के बीकानेरवाला रेस्टोरेंट में एक स्वागत कार्यक्रम आयोजन किया गया जिसमें AROCC के राष्ट्रीय महासचिव एडवोकेट श्री पवन कुमार सोम ने इस अवसर पर बोलते हुए श्री सुमित राघव जी जो की एक राजपूत बिजनेसमैन है और जिनकी देश में प्रिंटिंग की फैक्ट्रियां है। श्री सुमित राघव जी ने सिंगापुर में बेस्ट प्रिंटिंग सॉल्यूशन कैटेगरी में अगस्त 2024 में अवार्ड जीता है। उनके भारत आने के बाद उनका स्वागत AROCC के द्वारा किया गया।AROCC के द्वारा उनको एक मोमेंटो प्रदान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता AROCC के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री इन राघव जी के द्वारा की गई। इस अवसर पर श्री इन राघव जी,श्री पवन कुमार सोम, श्री आरसी कुशवाहा, श्री एम एस राणा जी, डॉ ज्योति चौहान, प्रोफेसर गहलोत दिल्ली यूनिवर्सिटी आदि पदाधिकारी के परिवारों ने भाग लिया।
श्री सुमित राघव जी ने पुरस्कार लेने के बाद AROCC का धन्यवाद किया और सम्मानित करने पर गर्व महसूस किया और उन्होंने बताया कि वह भविष्य में भी अपने समाज का नाम ऐसे ही उज्जवल करते रहेंगे।
प्रोग्राम की अंत में श्री इन राघव जी ने सभी को उपस्थित होने के लिए धन्यवाद दिया। इसके बाद रात्रि के भोजन के बाद सभी लोगों को धन्यवाद किया और प्रोग्राम का समर्पण किया।

Related posts

*गलगोटियास यूनिवर्सिटी में ISIEINDIA इवेंट के दूसरे दिन टेक्निकल इंस्पेक्शन पूरे हुए**

admin

भारत शिक्षा एक्सपो 2026 एवं विश्व गुरु सम्मेलन भव्य अनावरण

admin

*11वें राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस का उत्सव- कारीगरों और बुनकरों द्वारा विशेष रूप से प्रदर्शित की गई हस्तकरघा विरासत, जिसे एक्सपो बाज़ार द्वारा संचालित किया गया*

admin