Bharat Vandan News
Image default
दिल्ली NCRसामाजिक

आनंद सरपंच बने भारतीय किसान यूनियन भानू के प्रदेश संगठन मंत्री

आनंद सरपंच बने भारतीय किसान यूनियन भानू के प्रदेश संगठन मंत्री

नोएडा, 20 जुलाई 2025।
भारतीय किसान यूनियन भानू में रविवार को संगठन विस्तार की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया। संगठन के कोषाध्यक्ष पद पर कार्यरत आनंद सरपंच को उनकी निष्ठा, सक्रियता और ईमानदारी को देखते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह द्वारा प्रदेश संगठन मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।

नोएडा में आयोजित इस विशेष बैठक में ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने कहा कि संगठन को मजबूत और गतिशील बनाने के लिए समर्पित कार्यकर्ताओं को नेतृत्व की भूमिका दी जा रही है। आनंद सरपंच की कार्यशैली और किसानों के हितों के प्रति उनका समर्पण संगठन के लिए प्रेरणास्रोत है।

बैठक के दौरान संगठन में नए पदाधिकारियों को भी जोड़ा गया, जिससे संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजब सिंह कसाना, वरिष्ठ पदाधिकारी अनिल चौहान, राकेश विधूड़ी, ठाकुर अमित गौड़, हरि अवाना, डॉक्टर पीयूष सहित अन्य कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सभी उपस्थित जनों ने आनंद सरपंच को नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं और संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने का संकल्प दोहराया।

Related posts

भारत टेक्स 2025 12 से 15 फरवरी 2025; इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट, ग्रेटर नोएडा

admin

गौतबुद्धनगर लुकसर जेल की जेलर साहिबा के सुपुत्र की शादी बनी युवाओं के लिए प्रेरणा,बिना दहेज का विवाह कर समाज के लिए उदाहरण प्रस्तुत किया*

admin

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित “रोजगार मिशन महोत्सव 2026” का आयोजन विश्वेश्वर्य ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूट (VGI), दादरी में आज सफलतापूर्वक हो रहा है। इस भव्य आयोजन में 100 से अधिक कंपनियों ने भाग लेकर युवाओं के लिए रोजगार के द्वार खोले।

admin