Bharat Vandan News
Image default
राजनीतिक

असमय वर्षा व ओलावृष्टि से किसानों को भारी नुकसान, राहत की मांग”* *”जेवर विधायक ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मांगा त्वरित मुआवजा”*

*”असमय वर्षा व ओलावृष्टि से किसानों को भारी नुकसान, राहत की मांग”*

*”जेवर विधायक ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मांगा त्वरित मुआवजा”*

*’जिलाधिकारी को भी तत्काल सर्वे और सहायता के लिए भेजी पत्र की प्रति”*

विगत कई दिनों से असमय वर्षा एवं ओलावृष्टि से जनपद गौतमबुद्धनगर और एनसीआर क्षेत्र में किसानों की फसलों को हुए भारी नुकसान पर जेवर के विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने चिंता व्यक्त की है। इस संबंध में जेवर के विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने माननीय मुख्यमंत्री जी को प्रेषित किए गए पत्र में कहा कि *”बीते दिनों हुई तेज बारिश और ओलावृष्टि के कारण गेहूं, सरसों एवं अन्य रबी फसलें बड़े पैमाने पर नष्ट हो गई हैं, जिससे किसानों के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।”*
जेवर के विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि *”यह प्राकृतिक आपदा किसानों की साल भर की मेहनत पर भारी पड़ी है। कई किसानों की पूरी फसल बर्बाद हो गई है, जिससे उनके परिवार के जीवन यापन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। ऐसे समय में किसानों को राहत प्रदान करना अत्यंत आवश्यक है।”*
जेवर के विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी से मांग करते हुए कहा कि *”प्रभावित क्षेत्रों का तत्काल सर्वे कराकर फसलों की क्षति का आकलन किया जाए तथा पात्र किसानों को शीघ्र उचित मुआवजा प्रदान उपलब्ध कराया जाए। साथ ही राहत वितरण की प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी एवं समयबद्ध बनाया जाए, ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।”*
जेवर के विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने यह भी आग्रह किया कि *”आवश्यकता अनुसार राहत पैकेज की घोषणा की जाए, जिससे प्रभावित किसानों को अतिरिक्त सहयोग मिल सके और वे इस संकट से उबर सकें।”*
जेवर के विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने जिलाधिकारी जनपद गौतमबुद्धनगर को पत्र की प्रति भेजते हुए कहा कि *”मौके पर पहुंचकर त्वरित सर्वे कार्य प्रारंभ करें और प्रभावित किसानों की हर संभव मदद सुनिश्चित करें।”*

Related posts

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का किसानों ने किया आभार व्यक्ति

admin

राजकीय इंटर कॉलेज, दादरी का लोकार्पण ₹418.11 लाख की लागत से सम्पन्न

admin

दादरी विधानसभा क्षेत्र में विकास का नया अध्याय—लगभग 50 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास

admin