Bharat Vandan News
Image default
राजनीतिक

श्री धीरेन्द्र सिंह जी, विधायक जेवर द्वारा ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण के सीईओ को पत्र लिखकर पानी के बिलों में प्रस्तावित 10% वार्षिक वृद्धि का कड़ा विरोध किया गया है तथा इस वृद्धि को तत्काल समाप्त करने का आग्रह किया गया है।

 

श्री धीरेन्द्र सिंह जी, विधायक जेवर द्वारा ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण के सीईओ को पत्र लिखकर पानी के बिलों में प्रस्तावित 10% वार्षिक वृद्धि का कड़ा विरोध किया गया है तथा इस वृद्धि को तत्काल समाप्त करने का आग्रह किया गया है।

अपने पत्र में विधायक जी ने स्पष्ट किया है कि नोएडा प्राधिकरण एवं दिल्ली जल बोर्ड जैसे अन्य प्राधिकरणों में इस प्रकार की नियमित वार्षिक वृद्धि नहीं की जाती है। ऐसी वृद्धि से आम जनता पर अनावश्यक आर्थिक बोझ पड़ता है तथा जनमानस में असंतोष उत्पन्न होता है।

वर्तमान स्थिति में न तो पानी पर्याप्त प्रेशर से उपलब्ध हो रहा है और न ही उसकी गुणवत्ता संतोषजनक है। ऐसी परिस्थितियों में हर वर्ष 10% की वृद्धि पूर्णतः अनुचित एवं अस्वीकार्य है।

विधायक जी द्वारा इस महत्वपूर्ण मुद्दे को गंभीरता से उठाने पर ग्रेटर नोएडा के समस्त नागरिकों ने उनका स्वागत एवं आभार व्यक्त किया है। यह कदम जनहित में एक सराहनीय पहल है, जिससे हजारों परिवारों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है।

सेक्टर पी-3, ग्रेटर नोएडा के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष श्री अमित भाटी ने भी विधायक जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि फेडरेशन ऑफ आरडब्ल्यूएस ग्रेटर नोएडा के अध्यक्ष देवेंद्र टाइगर जी और पूर्व महासचिव एडवोकेट दीपक भाटी जी की अध्यक्षता में फेडरेशन के मंडल ने सीईओ ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को पत्र प्रेषित किया, जिसमें पिछले कई वर्षों से हो रही इस वृद्धि को तत्काल रोकने की मांग की गई है।

विधायक जी का यह प्रयास आम जनता के हितों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता एवं संवेदनशीलता को दर्शाता है। क्षेत्रवासियों को विश्वास है कि उनके निरंतर प्रयासों से अन्य जनसमस्याओं का भी शीघ्र समाधान होगा।

अंत में, समस्त ग्रेटर नोएडा शहरवासियों की ओर से माननीय विधायक जी को हार्दिक धन्यवाद एवं साधुवाद।

अमित भाटी
अध्यक्ष, आरडब्ल्यूए
सेक्टर पी-3, ग्रेटर नोएडा

Related posts

दादरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जनपद गौतमबुद्धनगर के ग्राम जारचा, परगना व तहसील दादरी में राजकीय डिग्री कॉलेज के निर्माण कार्य का शुभारंभ

admin

जेवर में बन रहे नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लिए विस्थापित होने वाले किसानों की परिसंपत्तियों का मूल्यांकन सार्वजनिक होने से व्यवस्था में आएगी पारदर्शिता, जेवर क्षेत्र के किसानों ने की थी ज़ेवर विधायक से मांग”*

admin

भारतीय जनता पार्टी नोएडा महानगर के जिला कार्यालय में श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की 125वीं जन्म जयंती संस्मरण पखवाड़ा के अंतर्गत जिला अध्यक्ष श्री महेश चौहान जी के नेतृत्व में जिला कार्यकर्ता सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया।

admin