Bharat Vandan News
Image default
राजनीतिक

गौतमबुद्ध नगर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अभिषेक शर्मा एवं विधायक श्री तेजपाल सिंह नागर के नेतृत्व में ग्राम तिलपता में नहर सफाई अभियान सम्पन्न

गौतमबुद्ध नगर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अभिषेक शर्मा एवं विधायक श्री तेजपाल सिंह नागर के नेतृत्व में ग्राम तिलपता में नहर सफाई अभियान सम्पन्न

दादरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम तिलपता में भारतीय जनता पार्टी गौतमबुद्ध नगर के जिलाध्यक्ष श्री अभिषेक शर्मा एवं दादरी विधायक श्री तेजपाल सिंह नागर के मार्गदर्शन और प्रेरणा से नहर सफाई अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य नहर में जमा गाद, झाड़ियों एवं अन्य अवरोधों को हटाकर जल प्रवाह को सुचारू बनाना तथा किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराना रहा।

इस अवसर पर भागमल सूबेदार, राजबीर नेताजी, बलराज भाटी, चैनपाल, रहीसराम भाटी, अनिल मुखिया, बबली भाटी, आदेश भाटी, संजू भाटी, भोला भाटी, अमित खारी, प्रदीप खारी, महेश भाटी एवं सुमन्त भाटी सहित अनेक ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने श्रमदान कर अभियान को सफल बनाया।

भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अभिषेक शर्मा ने कहा कि संगठन सदैव जनहित एवं विकास कार्यों के लिए प्रतिबद्ध है। वहीं विधायक श्री तेजपाल सिंह नागर ने कहा कि किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराना तथा क्षेत्र की आधारभूत व्यवस्थाओं को मजबूत बनाना उनकी प्राथमिकता है।

ग्रामीणों ने इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।

Related posts

टर नोएडा प्राधिकरण द्वारा आज सूरजपुर क्षेत्र के किसानों को 6% आबंटन के अंतर्गत प्लॉटों का वितरण किया

admin

दादरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जनपद गौतमबुद्धनगर के ग्राम जारचा, परगना व तहसील दादरी में राजकीय डिग्री कॉलेज के निर्माण कार्य का शुभारंभ

admin

:रानी अहिल्या बाई जी की त्रिशताब्दी जन्म जयंती व संगठन के आगामी व अन्य विषय कार्यक्रमो को लेकर पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया

admin