Bharat Vandan News
Image default
दिल्ली NCR

ईपीसीएच ने मुरादाबाद में उच्च स्तरीय बैठक के दौरान हस्तशिल्प क्षेत्र के प्रमुख मुद्दे उठाए

ईपीसीएच ने मुरादाबाद में उच्च स्तरीय बैठक के दौरान हस्तशिल्प क्षेत्र के प्रमुख मुद्दे उठाए

श्री ओम बिरला, माननीय अध्यक्ष, लोकसभा और श्री जितिन प्रसाद, माननीय वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री, वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार ने निर्यातकों के साथ बातचीत की

मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश – 25 जून 2025 – श्री ओम बिरला, माननीय अध्यक्ष, लोकसभा और श्री जितिन प्रसाद, माननीय राज्य मंत्री, वाणिज्य और उद्योग, वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार; सुश्री वृंदा मनोहर देसाई, एडिशनल डीजीएफटी (सीएलए); श्री अनुज सिंह, जिला मजिस्ट्रेट, मुरादाबाद; डॉ सुखबीर सिंह बादल, संयुक्त डीजीएफटी; सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने मुरादाबाद में उद्योग के लीडर्स और निर्यातकों के साथ एक इंटरैक्टिव बैठक की, ईपीसीएच के कार्यकारी निदेशक श्री आर के वर्मा ने बताया।

हस्तशिल्प क्षेत्र का प्रतिनिधित्व ईपीसीएच के अध्यक्ष डॉ नीरज खन्ना के साथ ईपीसीएच के सदस्य सीओए श्री अवधेश अग्रवाल, श्री सलमान आजम और श्री नजमुल इस्लाम, संरक्षक आर्टिसन सोसाइटी ने किया।

बैठक के दौरान, डॉ नीरज खन्ना, अध्यक्ष-ईपीसीएच ने हस्तशिल्प क्षेत्र का अवलोकन दिया I उन्होंने क्षेत्र के हालिया निर्यात प्रदर्शन को भी प्रस्तुत किया और निर्यातकों के सामने आने वाली प्रमुख चुनौतियों को साझा किया। ईपीसीएच के अध्यक्ष ने रणनीतिक प्रोत्साहन और अंतर्राष्ट्रीय व्यापार आयोजन के माध्यम से बेहतर बुनियादी ढांचे के समर्थन, सुव्यवस्थित नीति सुविधा और अधिक बाजार पहुंच की आवश्यकता पर जोर दिया।

माननीय मंत्रियों ने उठाए गए मुद्दों को ध्यान से सुना

हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद देश से हस्तशिल्प के निर्यात को बढ़ावा देने और देश के विभिन्न शिल्प समूहों में घर, जीवन शैली, वस्त्र, फर्नीचर और फैशन आभूषण और सहायक उपकरण उत्पादों के उत्पादन में लगे लाखों कारीगरों और शिल्पकारों के प्रतिभाशाली हाथों के जादू की ब्रांड छवि बनाने के लिए एक नोडल संस्थान है। ईपीसीएच के कार्यकारी निदेशक श्री आर. के. वर्मा ने बताया कि वर्ष 2024-25 के दौरान कुल हस्तशिल्प निर्यात 33,123 करोड़ रुपये (3,918 मिलियन अमेरिकी डॉलर) रहा ।
—————————————————————————————————————–
अधिक जानकारी के लिए कृपया संपर्क करें:
श्री आर. के. वर्मा, कार्यकारी निदेशक, ईपीसीएच
+91-9810679868

Related posts

*माननीय मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा ‘मिशन शक्ति-5.0’ के अंतर्गत ‘मिशन शक्ति केंद्र’ के वर्चुअल उद्घाटन के कार्यक्रम का पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में सजीव प्रसारण।*

admin

*11वें राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस का उत्सव- कारीगरों और बुनकरों द्वारा विशेष रूप से प्रदर्शित की गई हस्तकरघा विरासत, जिसे एक्सपो बाज़ार द्वारा संचालित किया गया*

admin

उद्घाटन एवं प्रील्यूड 61वाँ आईएचजीएफ दिल्ली मेला – स्प्रिंग 2026 14 – 18 फरवरी 2026; इंडिया एक्सपो सेंटर, ग्रेटर नोएडा श्री गिरिराज सिंह, माननीय केंद्रीय वस्त्र मंत्री, भारत सरकार ने आईएचजीएफ दिल्ली मेला–स्प्रिंग 2026 का उद्घाटन किया

admin