Bharat Vandan News
Image default
शिक्षा

गलगोटियास कॉलेज में जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों पर मंथन ग्रेटर नोएडा। गलगोटियास कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के सिविल इंजीनियरिंग विभाग

गलगोटियास कॉलेज में जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों पर मंथन
ग्रेटर नोएडा। गलगोटियास कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के सिविल इंजीनियरिंग विभाग ने एआईसीटीई अटल वाणी योजना के तहत “सतत पर्यावरण प्रबंधन और जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने के लिए नवीन रणनीतियाँ” विषय पर दो दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि एनआईटीटीटीआर, चंडीगढ़ के प्रोफेसर डॉ. संजय शर्मा ने किया। इस दौरान अल्ट्राटेक सीमेंट के रीजनल हेड एर. रवि ठाकुर और क्रिएटिव कंसल्टेंट एंड इंजीनियर्स प्रा. लिमिटेड के एमडी एर. अमनदीप गर्ग विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने विभिन्न संस्थानों से आए 70 प्रतिभागियों, जिनमें संकाय सदस्य और पेशेवर शामिल थे, के साथ अपने बहुमूल्य विचार साझा किए। इस अवसर पर गलगोटियास के सीईओ डॉ. ध्रुव गलगोटिया ने अपना संदेश साझा करते हुए कहा कि, “हमारा संस्थान पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इस तरह के कार्यक्रम शिक्षकों और शोधकर्ताओं को नई तकनीकों से लैस करते हैं, जिससे वे समाज के लिए एक सुरक्षित और हरे-भरे भविष्य का निर्माण कर सकें।”यह फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम प्रतिभागियों को सतत बुनियादी ढांचे, पर्यावरण के अनुकूल तकनीकों और जलवायु चुनौतियों से निपटने की प्रभावी रणनीतियों पर विशेषज्ञों के साथ चर्चा करने का एक मंच प्रदान करता है। गलगोटिया की शैक्षणिक उत्कृष्टता और पर्यावरणीय जिम्मेदारी के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Related posts

शारदा यूनिवर्सिटी में दीक्षारंभ कार्यक्रम का आयोजन

admin

पी आई आई टी ग्रेटर नोएडा के द्वारा चलाया जा रहा प्रतिभाशाली विद्यार्थी खोज कार्यक्रम PSET-2025 परीक्षा का परिणाम आज दिनांक 13 जनवरी 2026 को पटेल इंटर कॉलेज ग्राम अस्तौली गौतम बुध नगर के विद्यार्थियों का विद्यालय प्रांगण में जारी

admin

गलगोटिया कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग विभाग, एक दिवसीय बौद्धिक संपदा अधिकार कार्यशाला का किया आयोजन।

admin