Bharat Vandan News
Image default
दिल्ली NCR

ईरान-इजरायल के बीच जारी युद्ध और मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के कारण वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल और गैस की आपूर्ति को लेकर गंभीर अनिश्चितता पैदा हो गई

ईरान-इजरायल के बीच जारी युद्ध और मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के कारण वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल और गैस की आपूर्ति को लेकर गंभीर अनिश्चितता पैदा हो गई है। इस क्षेत्र से होकर गुजरने वाले समुद्री मार्गों पर संकट के कारण तेल और गैस की सप्लाई प्रभावित होने की आशंका बढ़ी है, जिससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है।

भारत अपनी ऊर्जा आवश्यकताओं का बड़ा हिस्सा आयात करता है और कच्चे तेल का लगभग 80-90 प्रतिशत आयात विदेशों से होता है। ऐसे में यदि तेल और गैस की आपूर्ति बाधित होती है या कीमतों में वृद्धि होती है, तो इसका सीधा प्रभाव देश की उद्योग व्यवस्था, परिवहन लागत और उत्पादन लागत पर पड़ेगा।

Industrial Business Association (IBA) के अध्यक्ष अमित उपाध्याय ने कहा कि विशेष रूप से MSME उद्योगों पर इसका प्रभाव अधिक पड़ेगा, क्योंकि छोटे और मध्यम उद्योग पहले से ही कच्चे माल, बिजली, परिवहन और वित्तीय लागतों के दबाव से जूझ रहे हैं। तेल और गैस की कीमतों में वृद्धि से उत्पादन लागत बढ़ेगी, लॉजिस्टिक्स महंगे होंगे और निर्यात-आयात गतिविधियों पर भी प्रतिकूल असर पड़ सकता है।

उन्होंने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि MSME उद्योगों को इस संभावित संकट से बचाने के लिए आवश्यक नीतिगत कदम उठाए जाएं, जैसे ऊर्जा लागत पर राहत, उद्योगों के लिए वैकल्पिक ईंधन व आपूर्ति व्यवस्था तथा निर्यात-आयात से जुड़े उद्योगों को विशेष सहायता प्रदान करना।

अंत में उन्होंने कहा कि देश के उद्योग जगत को इस वैश्विक परिस्थिति के प्रति सतर्क रहना होगा और सरकार व उद्योग संगठनों के समन्वय से ही इस चुनौती का प्रभावी समाधान संभव है।

– अमित उपाध्याय
अध्यक्ष, Industrial Business Association (IBA)

Related posts

आज नोएडा में लाखों छठव्रतियों ने सेक्टर-75,यमुना, हिंडन के घाटों सहित विभिन्न सेक्टरों और गावों में निर्मित कृत्रिम छठघाटों में उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य प्रदान किया,पारण के उपरांत चार दिवसीय छठ महापर्व का हुआ समापन

admin

आईएचजीएफ दिल्ली मेला – ऑटम 2024 में होम, लाइफस्टाइल, फैशन, फर्निशिंग और फर्नीचर उत्पादों को सोर्स करने के लिए दुनिया भर के खरीदारों का जमावड़ा

admin

*माननीय मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा ‘मिशन शक्ति-5.0’ के अंतर्गत ‘मिशन शक्ति केंद्र’ के वर्चुअल उद्घाटन के कार्यक्रम का पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में सजीव प्रसारण।*

admin