Bharat Vandan News
Image default
प्रशासनिक

कूड़े को सेग्रिगेट करने के लिए ग्रेनो प्राधिकरण ने निकाली जागरुकता रैली ————– –फीडबैक फाउंडेशन 1 जून से जोन 5 के सेक्टरों में उठाएगी कूड़ा ————–

———–
कूड़े को सेग्रिगेट करने के लिए ग्रेनो प्राधिकरण ने निकाली जागरुकता रैली
————–
–फीडबैक फाउंडेशन 1 जून से
जोन 5 के सेक्टरों में उठाएगी कूड़ा
————–.
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा को स्वच्छ बनाने के लिए कूड़े को सेग्रिगेट करने के मकसद से शनिवार को जागरूकता रैली निकाली गई। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और फीडबैक फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास पर सेक्टर स्वर्णनगरी में यह रैली निकाली गई। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर निकाली गई इस रैली में लाउडस्पीकर के जरिए कूड़े को सेग्रिगेट करने और ग्रेटर नोएडा को स्वच्छ बनाने के नारे भी लगाए गए। प्राधिकरण की एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस मैं ग्रेटर नोएडा वीडियो से गीला और सुख कूड़ा अलग-अलग डस्टबिन में रखने तथा ग्रेटर नोएडा को स्वच्छ व सुंदर शहर बनाने में सहयोग की अपील की है। वहीं, घरों से गीला व सूखा कूड़ा उठाने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने फीडबैक फाउंडेशन एनजीओ को 7 वर्षों के लिए अनुबंध किया है। यह संस्था 1 जून 2025 से क्लस्टर 5 के सेक्टर सिग्मा 1, 2, 3 व 4, सेक्टर 36 व 37, स्वर्ण नगरी, सेक्टर पी-3 व पी 4, चाई थ्री न फोर, फाई थ्री व फोर के घरों से कूड़ा उठाना शुरू करेगी। इसके लिए संस्था घर-घर जाकर लोगों को गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग रखने के लिए जागरूक करने का भी निरंतर प्रयास करेगी। लोगों को इस स्वच्छता अभियान में सहयोग करने के लिए प्रेरित भी करेगी l
———

Related posts

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण–20–दिसंबर–2025 – ग्रैप-4 के नियमों का उल्लं25घन वालों पर ग्रेनो प्राधिकरण की कार्रवाई जारी —————————————– –शुक्रवार को भी 32 कंपनियों व व्यक्तियों पर लगाई 78.25 लाख की पेनल्टी –प्राधिकरण के वर्क सर्किल की टीम अपने एरिया में जांच कर कारवाई कर रही

admin

*माननीय मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा ‘मिशन शक्ति-5.0’ के अंतर्गत ‘मिशन शक्ति केंद्र’ के वर्चुअल उद्घाटन के कार्यक्रम का पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में सजीव प्रसारण।*

admin

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो की तैयारियों का अपर मुख्य सचिव एवं डीजीपी ने लिया जायजा*

admin