Bharat Vandan News
Image default
शिक्षा

ओलंपियन, अर्जुन पुरस्कार और द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित श्री संजीव सिंह विद्यार्थियों को तीरंदाज़ी का प्रशिक्षण देने गलगोटिया विश्वविद्यालय पहुँचे।

ओलंपियन, अर्जुन पुरस्कार और द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित श्री संजीव सिंह विद्यार्थियों को तीरंदाज़ी का प्रशिक्षण देने गलगोटिया विश्वविद्यालय पहुँचे।

अर्जुन पुरस्कार और द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित ओलंपियन श्री संजीव सिंह जो पूर्व में भारत सरकार के युवा मामले और खेल मंत्रालय के अंतर्गत खेल प्राधिकरण के उच्च प्रदर्शन निदेशक और टाटा हाउसिंग एवं टाटा रियल्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रह चुके हैं। श्री सिंह गलगोटियाज विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों को तीरंदाज़ी का वृहद् प्रशिक्षण देने के लिये पहुँचे। उन्होंने “खेलो इन्डिया यूनिवर्सिटी गैम” में यूपी एडिशन 2023 में क्वालीफ़ाई करने वाली गलगोटियाज विश्वविद्यालय की “तीरंदाज़ी” की टीम के विद्यार्थियों को तीरंदाज़ी के बारे में अपना गहन अनुभव साँझा करते हुए तीरंदाज़ी में विजय प्राप्त करने के लिये बहुत ही महत्वपूर्ण तकनीकों के बारे में विस्तार से बताया। और प्अपने हाथों से प्रेक्टिकल करके भी दिखाये। जिससे विद्यार्थियों में तीरंदाज़ी के प्रति एक नयी उमंग और एक नया आत्मविश्वास पैदा हुआ। गलगोटियाज विश्वविद्यालय के ये सभी विद्यार्थी अभी से ही 2028 में होने वाले ओलम्पिक खेलों के लिये तैयारी कर रहे हैं।
इसके साथ-साथ हम आपको बताना चाहते हैं कि डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के तत्वावधान में डॉ. अब्दुल कलाम इंटर-टेक्निकल यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स फेस्ट 2024-25 ऐकेटीयू जोनल फेस्ट) का आयोजन 23 और 24 अक्टूबर, 2024 को गलगोटियाज कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, ग्रेटर नोएडा में किया जा रहा है।

इस आयोजन में गौतम बुद्ध नगर जोन के विभिन्न कॉलेजों से लगभग 2,300 प्रतिभागी भाग लेंगे, जो एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, शतरंज, कबड्डी, खो-खो, टेबल टेनिस और वॉलीबॉल जैसी खेल प्रतियोगिताओं में अपना कौशल दिखाएंगे।
कल इस प्रतिष्ठित आयोजन के मुख्य अतिथि भी श्री संजीव सिंह ही होंगे।

भगवत प्रसाद शर्मा
पीआरओ/मीडिया कार्यकारी
गलगोटियास विश्वविद्यालय
ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश

Related posts

विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में गलगोटिया के छात्रों ने जीता गोल्ड, सिल्वर और कांस्य मेंडल सिमरन शर्मा और प्रीती पाल को दो-दो पदक गलगोटिया विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन

admin

एआई और एमएल पर एफडीपी शिक्षकों के कौशल उन्नयन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहलः सुनील गलगोटिया चॉसलर गलगोटिया विश्वविद्यालय

admin

गलगोटियास यूनिवर्सिटी में दीपावली के पावन पर्व की पूर्व बेला पर रंगोली उत्सव का आयोजन

admin