Bharat Vandan News
Image default
आध्यात्मिक

साइट 4 में भक्ति व देशभक्ति संगीत नृत्य प्रतियोगिता से हुई विजयमहोत्सव 2026 की धमाकेदार शरुआत*

*साइट 4 में भक्ति व देशभक्ति संगीत नृत्य प्रतियोगिता से हुई विजयमहोत्सव 2026 की धमाकेदार शरुआत*

*श्री रामलीला कमेटी, ग्रेटर नोएडा द्वारा आयोजित विजय महोत्सव 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत भक्ति व देशभक्ति संगीत नृत्य प्रतियोगिता का आगाज साइट-4 के सेंट्रल पार्क में विभिन्न स्कूलों और डांस एकेडमी के 800 से अधिक छात्र छात्राओं ने भाग लिया।*

*कमेटी के अध्यक्ष सरदार मनजीत सिंह ने बताया आज के भव्य कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि BJP जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा जी ने दीप प्रज्वलित कर किया एव कमेटी के सदस्यों ने यज्ञ किया व आज के कार्यक्रम के जजो द्वारा श्री राम के चित्र पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में बच्चों ने भक्ति और देशभक्ति गीतों पर शानदार प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा और ताली बजाई*

*कमेटी के महासचिव बिजेंद्र सिंह आर्य ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रेटर नोएडा के शहर और ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों के बच्चों को प्रोत्साहित करना है। नृत्य प्रतियोगिता में 20 स्कूलों और 20 एकेडमी के 800 से अधिक बच्चों ने भाग लिया और इस बार प्रतियोगिता में कुल 40 परफॉर्मेंस होंगी जिन्हें तीन श्रेणियों—भक्ति, देशभक्ति और अकादमी में बांटा गया है । सभी श्रेणियों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार वितरित किए जायेंगे ।*

*मीडिया प्रभारी विनोद कसाना ने बताया कि खबर लिखने तक कार्यक्रम जारी था विजेताओं की घोषणा कार्यक्रम के उपरांत की जायेगी यह महोत्सव 11 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक चलेगा ।*

*इस अवसर पर सरदार मंजीत सिंह, बिजेन्द्र सिंह आर्य, धर्मपाल भाटी, मनोज गर्ग, सौरभ बंसल, विनोद कसाना, कुलदीप शर्मा , कमल सिंह आर्य हरेंद्र भाटी, के के० शर्मा, अमित गोगल, मुकेश शर्मा, मुकुल गोयल,अरुण गुप्ता,अनिल कसाना ,सुनील प्रधान, अजय रामपुर,गिरीश जिन्दल ,अतुल जिन्दल ,विशाल जैन , मनोज यादव,श्यामवीर भाटी , दीपक भाटी , विकास भाटी, रिंकू भाटी, अंकुर गर्ग , प्रभाकर देशमुख, प्रमोश मास्टर जी आदि सदस्य उपस्थित रहे।।*

 

विनोद कसाना

मीडिया प्रभारी

Related posts

*सीता के वियोग में व्याकुल हुये श्री राम* श्री रामलीला कमेटी साइट 4 ग्रेटर नोएडा में आज की लीला मंचन गणेश वंदना से प्रारम्भ

admin

*ध्रुव ने बचपन में ही छोड़ दिया अपना घरबार* एकल श्रीहरि बनवासी फाउंडेशन के अंतर्गत श्री मद भागवत कथा के तृतीय दिवस

admin

बड़े ही धूमधाम से मनायी गई अग्रसेन जयंती

admin