Bharat Vandan News
Image default
राजनीतिक

लोकतंत्र के इतिहास में आज का दिन ‘काला दिवस’, काले कपड़े पहनकर सड़कों पर उतरे कांग्रेस कार्यकर्ता, निर्वाचन आयोग की जवाबदेही की मांग कर रहे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी एवं विपक्षी नेताओं को हिरासत में

लोकतंत्र के इतिहास में आज का दिन ‘काला दिवस’, काले कपड़े पहनकर सड़कों पर उतरे कांग्रेस कार्यकर्ता, निर्वाचन आयोग की जवाबदेही की मांग कर रहे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी एवं विपक्षी नेताओं को हिरासत में लिए जाने के विरोध में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन लोकतंत्र में सवाल पूछना अपराध नहीं, बल्कि संवैधानिक अधिकार है – दीपक भाटी चोटीवाला।

आदरणीय पत्रकार बंधु

नमस्कार,

जिला कांग्रेस कमेटी, गौतमबुद्ध नगर द्वारा आज भारतीय लोकतंत्र के लिए ‘काला दिवस’ मनाते हुए जिला मुख्यालय, कलेक्ट्रेट सूरजपुर पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता काले कपड़े पहनकर विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए,आज का आक्रोश प्रदर्शन लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव एवं सांसद श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा तथा अन्य विपक्षी नेताओं को निर्वाचन आयोग से जवाबदेही की मांग करते हुए शांतिपूर्वक जंतर-मंतर की ओर बढ़ने के दौरान रोके जाने, उनके साथ बलपूर्वक व्यवहार किए जाने तथा हिरासत में लिए जाने के विरोध में आयोजित किया गया।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में विरोध की तख्तियां लेकर ‘वोट चोरी बंद करो’, ‘वोट बचाओ–लोकतंत्र बचाओ’, ‘लोकतंत्र पर हमला बंद करो’, ‘संविधान का सम्मान करो’ तथा ‘निर्वाचन आयोग जवाब दो’ जैसे नारे लगाए। काले कपड़े पहनकर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनका यह विरोध केवल किसी राजनीतिक दल अथवा नेता के साथ हुए व्यवहार तक सीमित नहीं है, बल्कि देश की लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता, पारदर्शिता और संवैधानिक जवाबदेही से जुड़ा हुआ है।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा आज हम काले कपड़े पहनकर केवल विरोध दर्ज कराने नहीं आए हैं, बल्कि भारतीय लोकतंत्र की उस पीड़ा को अभिव्यक्त करने आए हैं, जो तब उत्पन्न होती है जब देश की सबसे महत्वपूर्ण लोकतांत्रिक संस्था से सवाल पूछने वाले जनप्रतिनिधियों को पुलिस बल के माध्यम से रोक दिया जाता है। यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि जनता के मताधिकार की रक्षा और निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग करने वाले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी तथा अन्य विपक्षी नेताओं को शांतिपूर्ण ढंग से आगे बढ़ने तक नहीं दिया गया।

उन्होंने कहा भारत का संविधान प्रत्येक नागरिक को शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखने और लोकतांत्रिक संस्थाओं से जवाबदेही की मांग करने का अधिकार देता है। यदि देश की संसद में नेता प्रतिपक्ष और निर्वाचित सांसदों को ही अपनी बात रखने के लिए पुलिस की कार्रवाई का सामना करना पड़े, तो यह लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय है। लोकतंत्र की खूबसूरती सत्ता की ताकत में नहीं, बल्कि असहमति के सम्मान में निहित होती है। सरकारें आती-जाती रहती हैं, लेकिन संविधान, लोकतांत्रिक संस्थाएं और जनता का मताधिकार स्थायी हैं। इन्हें किसी भी राजनीतिक सत्ता के हितों के अधीन नहीं किया जा सकता।

दीपक भाटी चोटीवाला ने आगे कहा एक किसान, मजदूर, नौजवान, महिला अथवा गरीब नागरिक जब मतदान केंद्र पर जाकर अपना वोट डालता है, तो वह केवल किसी उम्मीदवार को नहीं चुनता, बल्कि देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपना विश्वास व्यक्त करता है। उस विश्वास की रक्षा करना निर्वाचन आयोग की सर्वोच्च संवैधानिक जिम्मेदारियों में से एक है। निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता पर उठ रहे सवालों का तथ्यात्मक जवाब दिया जाना चाहिए। मतदाता सूचियों में अनियमितताओं और वोट चोरी के आरोपों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। लोकतांत्रिक संस्थाओं में जनता का विश्वास तभी मजबूत होगा जब सवालों का जवाब तथ्यों और पारदर्शिता के साथ दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग जैसी संवैधानिक संस्था की प्रतिष्ठा उसकी निष्पक्षता, स्वतंत्रता और जनता के प्रति जवाबदेही से बनती है। आयोग को सरकारी पिट्ठू की तरह व्यवहार न करके आरोप-प्रत्यारोप से ऊपर उठकर प्रत्येक गंभीर शिकायत का स्पष्ट एवं प्रमाणिक समाधान प्रस्तुत करना चाहिए।

जिला अध्यक्ष ने कहा आज हमारे कार्यकर्ताओं के काले कपड़े उस लोकतांत्रिक असहमति का प्रतीक हैं, जिसे किसी भी स्वस्थ लोकतंत्र में सम्मान मिलना चाहिए। हम संविधान में विश्वास रखने वाले लोग हैं। हमारा विरोध शांतिपूर्ण है, हमारी मांग संवैधानिक है और हमारा उद्देश्य चुनावी व्यवस्था में जनता का विश्वास मजबूत करना है।

हम न तो पुलिस की सख्ती से भयभीत होंगे और न ही लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा की अपनी जिम्मेदारी से पीछे हटेंगे। संविधान ने हमें सवाल पूछने का अधिकार दिया है और इस अधिकार की रक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी अपनी आवाज उठाती रहेगी। उन्होंने आगे कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष सरकार का शत्रु नहीं, बल्कि जवाबदेही सुनिश्चित करने वाली एक आवश्यक संवैधानिक शक्ति है। विपक्ष के प्रश्नों का उत्तर राजनीतिक संवाद और संस्थागत पारदर्शिता के माध्यम से दिया जाना चाहिए।

विरोध प्रदर्शन के दौरान संगठन प्रभारी मुकेश शर्मा ने मांग की कि निर्वाचन प्रक्रिया एवं मतदाता सूचियों से संबंधित गंभीर शिकायतों की पारदर्शी और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाए। निर्वाचन आयोग जनता तथा राजनीतिक दलों के समक्ष उठाए गए प्रश्नों का तथ्यात्मक जवाब प्रस्तुत करे।

यह लड़ाई किसी व्यक्ति विशेष की नहीं, बल्कि भारत के संविधान, प्रत्येक नागरिक के मताधिकार और लोकतांत्रिक संस्थाओं की विश्वसनीयता की है। लोकतंत्र केवल चुनाव कराने से नहीं, बल्कि प्रत्येक वोट की पवित्रता, संस्थाओं की निष्पक्षता और असहमति के सम्मान से मजबूत होता है। गौतमबुद्ध नगर कांग्रेस संविधान और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए शांतिपूर्ण एवं संवैधानिक संघर्ष जारी रखेगी।

आज काला दिवस आक्रोश प्रदर्शन में अजय चौधरी, दुष्यंत नागर, मुकेश शर्मा, गौतम अवाना, विनोद पांडेय, निशा शर्मा, नीरज लोहिया, अशोक पंडित, शीबा राय, बिन्नू भाटी, सुरेन्द्र प्रताप, कल्पना सिंह, मोहम्मद तकी, महाराज सिंह, धर्म सिंह, रमेश जीनवाल, अरुण गुर्जर, विजय नागर, कपिल भाटी, मोहित भाटी एडवोकेट, पुनीत मावी, नितीश चौधरी, सुबोध भट्ट, नीरज शर्मा, वपिं त्यागी, अरविन्द रेक्सवाल, प्रिंस भाटी, प्रवीण रावल, अजब सिंह, धीरा सिंह, जतन सिन्हा,अब्दुल वाहिद, मोहित भाटी एडवोकेट, अनुराग भाटी एडवोकेट, गोल्डी, मोहम्मद इदरीशी, राहुल कश्यप, अनुज तिवारी, हेमंत भाटी, गिरीश शर्मा, अनुज भाटी, सुशिल मावी, प्रवीण बैंसला, जितेंदर नागर, निशांत भाटी, अंकित यादव, निशांत तँवर, सीपू कुमार, प्रदीप नागर, भूरा, कपिल नागर, सुनील भाटी, संजय फौजी, राजकुमार, नरेश मुखिया, अनित नागर, दिनेश शर्मा, संजय भाटी, आसिफ, शाहरुख़, वेदप्रकाश, आज़ाद, पप्पू सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

धन्यवाद

सादर

—
दीपक भाटी चोटीवाला
जिला अध्यक्ष, कांग्रेस – गौतमबुद्ध नगर

Related posts

भारतीय जनता पार्टी जेवर विधानसभा के द्वारा सेना के शौर्य को किया नमन, शान से निकाली भव्य तिरंगा यात्रा , गूंजे जयकारे………

admin

आगामी आयोजनों को लेकर भाजपा ग्रेटर नोएडा मंडल की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न

admin

जेवर विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह के प्रयासों से क्षेत्र के बहुप्रतीक्षित ग्राम मंडी श्याम नगर से अस्तौली फाटक एवं काली मंदिर तक मार्ग का हुआ शुभारंभ

admin