Bharat Vandan News
Image default
शिक्षा

फ्रेशर फेस्ट 2025: गालगोटिया विश्वविद्यालय में “फ्रेशर फेस्ट 2025” के अवसर पर शार्वी यादव के ‘मोर्नी’ और सिड के पंजाबी हिट्स ने मचाई धूम!

फ्रेशर फेस्ट 2025: गालगोटिया विश्वविद्यालय में “फ्रेशर फेस्ट 2025” के अवसर पर शार्वी यादव के ‘मोर्नी’ और सिड के पंजाबी हिट्स ने मचाई धूम!

गलगोटिया विश्वविद्यालय के प्रांगण में दोपहर 1 बजे से शुरू हुआ फ्रेशर फेस्ट 2025, विश्वविद्यालय के मुख्य मंच पर एक शानदार कार्यक्रम के साथ अपने रंग में रंग गया। इस महोत्सव में नए छात्रों ने अपनी प्रतिभा का ज़ोरदार प्रदर्शन किया, जिसमें पहले राउंड के बाद प्रश्नोत्तर सत्र और नोटेवदा प्रदर्शन शामिल थे।

दिन की शुरुआत टॉप 12 प्रतिभागियों के साथ हुई, जो “मिस और मिस्टर फ्रेशर” के खिताब के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहे थे। जज पैनल में अक्षत अग्रवाल, देवांश कौशिक और अविनेंद्र प्रताप सिंह शामिल थे। इस शानदार कार्यक्रम में मिस फ्रेशर का खिताब इक्षा राज को और मिस्टर फ्रेशर का खिताब सुमित गंगवार को दिया गया। इसके अलावा, “मिस वेल ड्रेस्ड” का खिताब शाक्या शेक को और “मिस्टर वेल ड्रेस्ड” का खिताब सतीश जोशी को मिला।

शाम का समापन एक भव्य प्रदर्शन के साथ हुआ, जिसमें शार्वी यादव ने “मोर्नी” गाना गाया, जबकि सिड के ने पंजाबी हिट्स से समां बांध दिया। इस कार्यक्रम ने न केवल नए छात्रों को एक मंच प्रदान किया, बल्कि गालगोटियास यूनिवर्सिटी के छात्र परिषद द्वारा आयोजित इस महोत्सव ने सभी को एकजुट किया। फ्रेशर फेस्ट 2025 ने साबित कर दिया कि गालगोटियास यूनिवर्सिटी में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, और यह एक यादगार शाम बन गयी।

गलगोटिया विश्वविद्यालय के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा० ध्रुव गलगोटिया ने इस अवसर पर विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। और उन्होंने कहा कि भारत महान प्रतिभाशाली युवाओं का देश है। और गलगोटिया विश्वविद्यालय देश के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करने वाले आप जैसे सभी विद्यार्थियों के चहुँमुखी विकास के लिये सदैव कृत संकल्पित है।

भगवत प्रसाद शर्मा
9582782650
पीआरओ/ मीडिया कार्यकारी
गलगोटिया यूनिवर्सिटी
ग्रेटर नोएडा (उत्तर प्रदेश)

Related posts

गलगोटियास विश्वविद्यालय में 12वें अंतर्राष्ट्रीय पुस्तकालय और सूचना सम्मेंलन का शुभारंभ नयी तकनीक से पूरी दुनिया में विकास को नई गति देंगे गलगोटियास विश्विद्यालय के विद्यार्थीः मुख्य अतिथि श्री योगेन्द्र उपाध्याय उच्च शिक्षा मंत्री उ०प्र० सरकार

admin

जीबीयू और एचसीएल फाउंडेशन के बीच एमओयू, 500 से अधिक युवा खिलाड़ियों को मिलेगा सशक्तिकरण

admin

अनुसंधान और विकास विभाग, गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (GIMS) ने 18 जनवरी 2025 को पतंजलि हॉल में “हेल्थ केयर इनोवेशन: अनलीशिंग मेडिकल डिवाइस एंड इन-विट्रो डायग्नोस्टिक्स (IVD) रेगुलेशन इन इंडिया” पर एक अतिथि व्याख्यान का आयोजन

admin