Bharat Vandan News
Image default
राजनीतिक

भारतीय जनता पार्टी जेवर विधानसभा के द्वारा सेना के शौर्य को किया नमन, शान से निकाली भव्य तिरंगा यात्रा , गूंजे जयकारे………

*भारतीय जनता पार्टी जेवर विधानसभा के द्वारा सेना के शौर्य को किया नमन, शान से निकाली भव्य तिरंगा यात्रा , गूंजे जयकारे………

“ऑपरेशन सिंदूर” की सफलता पर भाजपाइयों ने कासना ग्रेटर नोएडा में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा*………

*आज दिनांक 20/05/25 को भाजपाइयों द्वारा जेवर विधानसभा के निहाल सत्ती देवी मंदिर, कासना से प्रारंभ होकर मैंन बाजार कासना होते हुए डॉ भीमराव अंबेडकर जी की मूर्ति पर लगभग 2 किलोमीटर की पैदल ‘तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा’ में हजारों लोगों ने इस आयोजन में हिस्सा लिया।*

*जिसमें मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री व विधान परिषद सदस्य श्री नरेन्द्र सिंह भाटी , जिला अध्यक्ष भाजपा अभिषेक शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी, क्षेत्रीय महामंत्री हरीश ठाकुर, रबूपुरा अध्यक्ष शशांक सिंह, पूर्व मंत्री हरिचंद भाटी सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।*

*मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य व पूर्व मंत्री नरेंद्र भाटी ने कहा कि “ऑपरेशन सिंदूर” से भारतीय सेना ने पाकिस्तान के मंसूबो को मिट्टी में मिला दिया, आने वाले समय में जो भारत पर आक्रमण करेगा या भारत की बहन-बेटियों के सुहाग उजाड़ेगा उसका हश्र भी इसी प्रकार होगा। युवा तरुणाई व प्यारे बच्चों ने इस यात्रा में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।*

*जिला अध्यक्ष भाजपा अभिषेक शर्मा ने कहा “ऑपरेशन सिंदूर” की सफलता से हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा है, मोदी जी ने जो पाकिस्तान को सबक सिखाया वह हमेशा याद रहेगा। इस वक्त पूरा देश हमारी सेना का अभिनंदन कर रहा है, हमारे सैनिकों ने पाकिस्तान में आतंकियों को घर में घुसकर मारा है। देशभक्ति से ओतप्रोत इस ऐतिहासिक यात्रा का हिस्सा बनकर मैं अत्यंत गर्व की अनुभूति महसूस कर रहा हूं।*

*जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी ने कहा कि इस तिरंगा यात्रा का उद्देश्य देश की महान सेना के शौर्य और बलिदान को सम्मान देना, मोदी सरकार की राजनितियों को जन-जन तक पहुंचाना तथा आम नागरिकों में देशभक्ति एकता और संगठन के प्रति विश्वास को प्रगाढ़ करना है।*

*युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष व इस तिरंगा यात्रा अभियान के जिला संयोजक राज नागर ने कहा कि राष्टभक्ति से ओतप्रोत तिरंगा यात्रा में लोगों का जोश सेना के प्रति उत्साह जुनून झलका, हाथों में तिरंगा और लबों पर भारत माता की जय की गूंज सुनाई दी, सेना के सम्मान में हर भारतीय मैदान में, और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे से पूरा शहर गूंज उठा।*

*तिरंगा यात्रा अभियान के जिला संयोजक जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा राज नागर, मंडल अध्यक्ष कासना दिनेश भाटी, मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य, वरिष्ठ नेता वीरेंद्र भाटी, नरेंद्र डाढा, राहुल पंडित, रवि जिन्दल, अमित पहलवान, रजनी तोमर, राजेश शर्मा, दिनेश डाढा, अजीत मुखिया, मंडल प्रभारी इन्द्रजीत टाइगर, बिलासपुर चेयरमैन संजय चेची, मनोज चौधरी, मनोज डाढा, अमित शर्मा, अमित भाटी, जगदीप नागर, मनीष शर्मा, विकल गौतम, राजेश दिवाकर, नवीन शर्मा, मुकेश भाटी, ममता शर्मा, कृष्ण गौतम आदि हजारों की संख्या में कासना शहरवासी उपस्थित रहे ।।*

निवेदन/ आग्रह 🙏🙏
अभिषेक शर्मा – जिलाध्यक्ष , भाजपा, गौतमबुद्ध नगर

तिरंगा यात्रा अभियान जिला संयोजक
राज नागर – जिलाध्यक्ष, भाजपा युवा मोर्चा, गौतमबुद्ध नगर

Related posts

*”वह स्त्री ही होती है, जो चौखट को अंतिम पहर तक निहारती रहती है, क्योंकि उसे लौटने वाले हर कदम की आहट सुनाई देती है और हर परछाईं में अपनेपन की झलक दिखाई देती है

admin

ज़ेवर को कल मिलेगा एक और नायाब तोहफा, 45 करोड़ रूपए के धनराशि से बनने वाले सर्वोदय विद्यालय का होगा भूमि पूजन, समाज कल्याण राज्यमंत्री श्री असीम अरुण और ज़ेवर विधायक करेंगे भूमि पूजन, विद्यालय में मिलेंगी तमाम फ्री सुविधाएं

admin

*”मायावती जी की सरकार में भट्टा पारसौल के किसानों पर, जो बर्बरता हुई, उसका दर्द मुझे आज भी है”*

admin